Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अगले पांच वर्षों का मिशन रोडमैप तैयार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अगले पांच वर्षों का मिशन रोडमैप तैयार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 26, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, अगले पांच वर्षों का मिशन रोडमैप तैयार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित रमाडा होटल में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की झारखंड प्रदेश इकाई के आतिथ्य में आयोजित सत्र 2026-31 के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का रविवार को समापन हो गया। दूसरे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन के आगामी पांच वर्षों की कार्ययोजना और मिशन रोडमैप को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई।

    बैठक की शुरुआत भगवान अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल ने श्री अग्रसेन फाउंडेशन के अंतर्गत अग्रोहा शक्तिपीठ में कुलदेवी आद्य महालक्ष्मी मंदिर के निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा आगामी समर्पण योजना की जानकारी दी।

    बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय समितियों, उप-समितियों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने अपने-अपने कार्यों की प्रगति रिपोर्ट पेश की। साथ ही संगठन को देशभर में अधिक सक्रिय बनाने के लिए नई समितियों के गठन और उनके कार्यक्षेत्र पर विस्तार से चर्चा की गई।

    कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अधिवेशन में अखिल भारतीय अग्रवाल युवा सम्मेलन के अध्यक्ष नंदलाल अग्रवाल, महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना टिबड़ेवाल, भामाशाह संरक्षक विनीत गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नाथूराम जैन सहित विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने वर्ष 2025-26 का आय-व्यय विवरण भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल तथा धन्यवाद ज्ञापन भामाशाह ट्रस्टी विनीत गुप्ता लोहिया ने किया।

    *पांच वर्षों के मिशन पर बनी सहमति*

    अधिवेशन में विदेशों में बसे अग्रवाल समाज को संगठन से जोड़ने, डिजिटल एवं पेपरलेस कार्यप्रणाली विकसित करने, युवाओं के स्टार्टअप और बी-टू-बी नेटवर्क को बढ़ावा देने, हाई-टेक ग्लोबल मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म विकसित करने, संगठन को आत्मनिर्भर कॉरपोरेट मॉडल की दिशा में आगे बढ़ाने, यूपीएससी की तैयारी कर रहे जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में आवास एवं अध्ययन केंद्र स्थापित करने, सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन तथा अनुशासन समिति के गठन सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही सम्मेलन का डिजिटल एप विकसित करने की योजना भी प्रस्तुत की गई।

    *मेयर सुधा गुप्ता ने समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर*

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुईं मानगो की मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि अग्रवाल समाज को हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता बढ़ानी होगी। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर समाज के उन लोगों का सहयोग करना चाहिए, जो स्थानीय निकाय, विधानसभा और लोकसभा चुनावों में अपनी दावेदारी पेश करते हैं। उन्होंने समाज से राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा, “जहां-जहां और जब-जब अग्रवाल समाज को मेरी आवश्यकता पड़ेगी, मैं सदैव आपके साथ खड़ी मिलूंगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने बांटी मिठाई, इसे छात्रों-युवाओं के आंदोलन की जीत बताया
    Next Article कोयला छापेमारी के बाद बवाल: युवक की पिटाई के आरोप पर हंगामा, CISF ने आरोपों से किया इनकार, सरकारी वाहन पर हमले का दावा

    Related Posts

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    July 26, 2026

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    July 26, 2026

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में उमड़ेगा जनसैलाब

    मलबे में दबी महिला को ग्रामीणों ने निकाला, इलाज में भी लापरवाही का आरोप; आवास और आर्थिक सहायता की उठी मांग

    अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन संपन्न, 5 वर्षों का विजन और रोडमैप तैयार

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    पलामू पुलिस ने 1.5 करोड़ के गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का किया पर्दाफाश, ट्रक चालक गिरफ्तार |

    अलोक स्टील इंडस्ट्रीज के खिलाफ अनंत काल का धरना-प्रदर्शन

    चिटामाटी टोला में सड़क नहीं होने से खटिया पर अस्पताल पहुंचाया गया मरीज, प्रशासन ने दी सफाई

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.