कोलकाता रोइंग रेगाटा में TSAF का शानदार प्रदर्शन, 5 पदक जीते
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (TSAF) रोइंग अकादमी के खिलाड़ियों ने कोलकाता में आयोजित लेक स्कूल रोइंग रेगाटा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदक हासिल किए। प्रतियोगिता 25 से 30 मई तक आयोजित की गई थी।
इंडोर रोइंग (एर्गो) स्पर्धा में श्रेया कुमारी ने जूनियर गर्ल्स वर्ग में स्वर्ण पदक, जबकि सुकलाल टुडू ने सीनियर बॉयज वर्ग में कांस्य पदक जीता। आउटडोर स्पर्धा में सुकलाल टुडू एवं प्रदीप कुमार महतो की जोड़ी ने सीनियर बॉयज डबल स्कल में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं श्रेया कुमारी एवं स्वेता ने जूनियर गर्ल्स डबल स्कल में रजत तथा मिमांसा, चित्रा, अव्या और मुस्कान की टीम ने जूनियर गर्ल्स कॉक्सलेस फोर में कांस्य पदक जीता।
TSAF की इस उपलब्धि ने अकादमी की बढ़ती खेल क्षमता और खिलाड़ियों की मेहनत को एक बार फिर साबित किया है।

