साहित्य सृजनकारी मंच की ऑनलाइन काव्य गोष्ठी संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर/संवाददाता: साहित्य सृजनकारी मंच के तत्वावधान में 27 मई 2026 को एक ऑनलाइन काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की संस्थापिका रजनी कटारे ‘हेम’ रहीं, जबकि अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार महेंद्र भट्ट ने की। संचालन उमा शर्मा ‘अर्तिका’ ने किया तथा कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. दीप्ति खरे द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुआ।
गोष्ठी में देशभर के रचनाकारों ने अपनी काव्य रचनाओं का पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपनी चर्चित ‘चिकोटी विधा’ और व्यंग्यात्मक प्रस्तुतियों से विशेष सराहना प्राप्त की। अंत में रजनी कटारे ‘हेम’ ने सभी प्रतिभागियों एवं श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे साहित्यिक आयोजनों के निरंतर आयोजन का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण और नई साहित्यिक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।

