काण्ड्रा ओवरब्रिज पर डिवाइडर पर चढ़ा ट्रक, सिग्नल पिलर टूटा
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
सरायकेला-खरसावां जिले के काण्ड्रा थाना क्षेत्र में ओवरब्रिज के समीप गुरुवार अहले सुबह एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में डिवाइडर पर लगा सिग्नल पिलर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक का रजिस्ट्रेशन नंबर जेएनयू 09 बीसी 8522 है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आशंका है कि तेज रफ्तार और ओवरटेक के दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना हुई। हालांकि, वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस मामले को देख रही है।

