Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वभाव सौम्य, वेबाक टिप्पणी और मृदु भाषी राष्ट्रकवि दिनकर को नमन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय शिक्षा साहित्य

    स्वभाव सौम्य, वेबाक टिप्पणी और मृदु भाषी राष्ट्रकवि दिनकर को नमन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2023Updated:September 23, 2023No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    रामधारी सिंह दिनकर स्वभाव से सौम्य और मृदुभाषी थे, लेकिन जब बात देश के हित-अहित की आती थी तो वह बेबाक टिप्पणी करने से कतराते नहीं थे। रामधारी सिंह दिनकर ने तीन पंक्तियाँ पंडित जवाहरलाल नेहरू के विरुद्ध संसद में सुनायी थी, जिससे देश में भूचाल मच गया था। दिलचस्प बात यह है कि राज्यसभा सदस्य के तौर पर दिनकर का चुनाव पंडित नेहरु ने ही किया था, इसके बावजूद नेहरू की नीतियों का विरोध करने से वे नहीं चूके।

     

     

     

    दिनकर’ जी का जन्म 24 सितंबर 1908 को बिहार के बेगूसराय जिले के सिमरिया गाँव में भूमिहार ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से इतिहास राजनीति विज्ञान में बीए किया। उन्होंने संस्कृत, बांग्ला, अंग्रेजी और उर्दू का गहन अध्ययन किया था। बी. ए. की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वे एक विद्यालय में अध्यापक हो गये। १९३४ से १९४७ तक बिहार सरकार की सेवा में सब-रजिस्टार और प्रचार विभाग के उपनिदेशक पदों पर कार्य किया। १९५० से १९५२ तक लंगट सिंह कालेज मुजफ्फरपुर में हिन्दी के विभागाध्यक्ष रहे, भागलपुर विश्वविद्यालय के उपकुलपति के पद पर 1963 से 1965 के बीच कार्य किया और उसके बाद भारत सरकार के हिन्दी सलाहकार बने।

    उन्हें पद्म विभूषण की उपाधि से भी अलंकृत किया गया। उनकी पुस्तक संस्कृति के चार अध्याय के लिये साहित्य अकादमी पुरस्कार तथा उर्वशी के लिये भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार प्रदान किया गया। अपनी लेखनी के माध्यम से वह सदा अमर रहेंगे।

     

     

     

    द्वापर युग की ऐतिहासिक घटना महाभारत पर आधारित उनके प्रबन्ध काव्य कुरुक्षेत्र को विश्व के १०० सर्वश्रेष्ठ काव्यों में ७४वाँ स्थान दिया गया।

    1947 में देश स्वाधीन हुआ और वह बिहार विश्वविद्यालय में हिन्दी के प्रध्यापक व विभागाध्यक्ष नियुक्त होकर मुज़फ़्फ़रपुर पहुँचे। 1952 में जब भारत की प्रथम संसद का निर्माण हुआ, तो उन्हें राज्यसभा का सदस्य चुना गया और वह दिल्ली आ गए। दिनकर 12 वर्ष तक संसद-सदस्य रहे, बाद में उन्हें सन 1964 से 1965 ई. तक भागलपुर विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया गया। लेकिन अगले ही वर्ष भारत सरकार ने उन्हें 1965 से 1971 ई. तक अपना हिन्दी सलाहकार नियुक्त किया और वह फिर दिल्ली लौट आए। फिर तो ज्वार उमरा और रेणुका, हुंकार, रसवंती और द्वंद्वगीत रचे गए। रेणुका और हुंकार की कुछ रचनाऐं यहाँ-वहाँ प्रकाश में आईं और अग्रेज प्रशासकों को समझते देर न लगी कि वे एक ग़लत आदमी को अपने तंत्र का अंग बना बैठे हैं और दिनकर की फ़ाइल तैयार होने लगी, बात-बात पर क़ैफ़ियत तलब होती और चेतावनियाँ मिला करतीं। चार वर्ष में बाईस बार उनका तबादला किया गया।

    .

    रे रोक युद्धिष्ठिर को न यहां जाने दे उनको स्वर्गधीर
    फिरा दे हमें गांडीव गदा लौटा दे अर्जुन भीम वीर

    इसी प्रकार एक बार तो उन्होंने भरी राज्यसभा में नेहरू की ओर इशारा करते हए कहा- “क्या आपने हिंदी को राष्ट्रभाषा इसलिए बनाया है, ताकि सोलह करोड़ हिंदीभाषियों को रोज अपशब्द सुनाए जा सकें?” यह सुनकर नेहरू सहित सभा में बैठे सभी लोग सन्न रह गए थे। किस्सा 20 जून 1962 का है। उस दिन दिनकर राज्यसभा में खड़े हुए और हिंदी के अपमान को लेकर बहुत सख्त स्वर में बोले। उन्होंने कहा-

    देश में जब भी हिन्दी को लेकर कोई बात होती है, तो देश के नेतागण ही नहीं बल्कि कथित बुद्धिजीवी भी हिन्दी वालों को अपशब्द कहे बिना आगे नहीं बढ़ते। पता नहीं इस परिपाटी का आरम्भ किसने किया है, लेकिन मेरा ख्याल है कि इस परिपाटी को प्रेरणा प्रधानमंत्री से मिली है। पता नहीं, तेरह भाषाओं की क्या किस्मत है कि प्रधानमंत्री ने उनके बारे में कभी कुछ नहीं कहा, किन्तु हिन्दी के बारे में उन्होंने आज तक कोई अच्छी बात नहीं कही। मैं और मेरा देश पूछना चाहते हैं कि क्या आपने हिंदी को राष्ट्रभाषा इसलिए बनाया था ताकि सोलह करोड़ हिन्दीभाषियों को रोज अपशब्द सुनाएँ? क्या आपको पता भी है कि इसका दुष्परिणाम कितना भयावह होगा?
    यह सुनकर पूरी सभा सन्न रह गई। ठसाठस भरी सभा में भी गहरा सन्नाटा छा गया। यह मुर्दा-चुप्पी तोड़ते हुए दिनकर ने फिर कहा- ‘मैं इस सभा और खासकर प्रधानमन्त्री नेहरू से कहना चाहता हूँ कि हिन्दी की निन्दा करना बन्द किया जाए। हिन्दी की निन्दा से इस देश की आत्मा को गहरी चोट पहुँचती है।

    उन्होंने सामाजिक और आर्थिक समानता और शोषण के खिलाफ कविताओं की रचना की। एक प्रगतिवादी और मानववादी कवि के रूप में उन्होंने ऐतिहासिक पात्रों और घटनाओं को ओजस्वी और प्रखर शब्दों का तानाबाना दिया। उनकी महान रचनाओं में रश्मिरथी और परशुराम की प्रतीक्षा शामिल है। उर्वशी को छोड़कर दिनकर की अधिकतर रचनाएँ वीर रस से ओतप्रोत है। भूषण के बाद उन्हें वीर रस का सर्वश्रेष्ठ कवि माना जाता है।

     

     

    ज्ञानपीठ से सम्मानित उनकी रचना उर्वशी की कहानी मानवीय प्रेम, वासना और सम्बन्धों के इर्द-गिर्द घूमती है। उर्वशी स्वर्ग परित्यक्ता एक अप्सरा की कहानी है। वहीं, कुरुक्षेत्र, महाभारत के शान्ति-पर्व का कवितारूप है। यह दूसरे विश्वयुद्ध के बाद लिखी गयी रचना है। वहीं सामधेनी की रचना कवि के सामाजिक चिन्तन के अनुरुप हुई है। संस्कृति के चार अध्याय में दिनकरजी ने कहा कि सांस्कृतिक, भाषाई और क्षेत्रीय विविधताओं के बावजूद भारत एक देश है। क्योंकि सारी विविधताओं के बाद भी, हमारी सोच एक जैसी है।

     

     

    सब से विराट जनतंत्र जगत का आ पहुंचा,
    तैंतीस कोटि-हित सिंहासन तय करो
    अभिषेक आज राजा का नहीं, प्रजा का है,
    तैंतीस कोटि जनता के सिर पर मुकुट धरो।

    फावड़े और हल राजदण्ड बनने को हैं,
    धूसरता सोने से श्रृंगार सजाती है;
    दो राह, समय के रथ का घर्घर-नाद सुनो,
    सिंहासन खाली करो कि जनता आती है।

    वो शब्दों के साधक थे, जो साहित्य जगत् में सूरज की भांति चमकते थे। जब उनकी कलम चलती थी तो हुकूमत भी थर्राती थी। साहित्य जगत का यह सूरज निकला बिहार की कोख से और जैसे- जैसे चढ़ता गया वैसे-वैसे देश को आलोकित करता गया। उनकी क्रांतिकारी और जोशभरी रचनाएं लोगों के दिलों को झकझोर देती थीं। यशस्वी कवि जिसे जनता ने प्यार किया, सचमुच उसकी कविता से साक्षात्कार करके, उससे प्रभावित होकर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUP : ​वाराणसी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का आज शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
    Next Article रांची : आज ED के समक्ष पेश होंगे सीएम हेमंत! बढ़ाई सुरक्षा

    Related Posts

    एमजीएम मेडिकल कालेज के पारा मेडिकल छात्रों ने लंबित मांगो को लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

    May 8, 2025

    जनता ने मां पहाड़ी के पांव पखारकर कर लिया आशीर्वाद

    May 8, 2025

    पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पी०एस०यू०) के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

    May 8, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमजीएम मेडिकल कालेज के पारा मेडिकल छात्रों ने लंबित मांगो को लेकर मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

    जनता ने मां पहाड़ी के पांव पखारकर कर लिया आशीर्वाद

    पुलिस महानिरीक्षक अनुराग गुप्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (पी०एस०यू०) के प्रतिनिधियों के साथ की समीक्षा बैठक

    तीन मोतियाबिंद रोगियों का फेको सर्जरी 50 पौधे का वितरण

    कला-संस्कृति तथा खेलकूद की गतिविधियों से रूबरू हुए युवा

    लंबित एलपीसी को सप्ताह भर में निष्पादित करें : एसी

    आतंकवाद के विरुद्ध भारत की निर्णायक प्रतिक्रिया

    “सैनिकों का सम्मान: समर्पण और बलिदान की पहचान”

    ‘आपरेशन सिंदूर’ एक सार्थक पहल और सख्त सन्देश

    बहुत हुआ, अब आतंकवाद के खिलाफ आर-पार की बात हो :अमरप्रीत सिंह काले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.