Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्रद्धांजलि: वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत थे शहीद शिवचंद्र सिंह
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    श्रद्धांजलि: वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्षरत थे शहीद शिवचंद्र सिंह

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दयानंद कश्यप की रिपोर्ट
    बेगूसराय: शहीद शिवचंद्र सिंह गरीबों, शोषितों एवं मजदूर मेहनतकशों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करते हुए शहीद हो गए। ये बातें स्थानीय विधायक एवं सत्तारुढ़ दल के सचेतक राजवंशी महतो ने शुक्रवार को मां दुर्गा ग्रामीण गैस एजेंसी परिसर में शहीद शिवचंद्र सिंह की 19 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए कही। उन्होंने आगे कहा कि कि गरीब, दलित एवं सभी धर्म के लोगों की लड़ाई लड़ना कठिन काम है जिसे उन्होंने कर दिखाया। पूर्व विधायक एवं कम्युनिस्ट नेता राजेंद्र राजन ने कहा कि शहीद शिवचंद्र जुल्म के खिलाफ अपनी ऊंची आवाज तथा संघर्ष के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दबे-कुचले लोगों के लिए संघर्ष के आदर्श को अपनाकर श्रद्धांजलि देने की बात कही। मार्क्सवादी चिंतक एवं जनवादी लेखक संघ के अध्यक्ष डॉ. भगवान प्रसाद सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों को नमन महज औपचारिकता नही बल्कि दिल से निकली आवाज है। वे जिन विचारों को लेकर शहीद हुए, आज भी वे विचार और नारे हमारा इंतजार कर रहे हैं। सामाजिक न्याय का आंदोलन आज भी अधूरा है। इसे पूरा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने कहा कि लाल झंडे की सुर्खि ऐसे शहीदों की शहादत से ही सजती रही है। हमे उनके सपनों को साकार कर अपनी श्रद्धांजलि देनी चाहिए। जिला कापरेटिव संघ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार सिंह धनकु ने कहा कि जनता की सेवा करना महत्वपूर्ण कार्य है। जदयू के प्रदेश सचिव सह शहर के प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. प्रवीण कुमार ने कहा कि समाज के हितधारक भले ही शरीर से विदा हो गए हों लेकिन उनका कृत्य सदैव अमर रहता है। दिवंगत शिवचंद्र बाबू के बताए गए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इससे पहले लोगों के द्वारा शहीद शिवचंद्र सिंह के तैल चित्र पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का आयोजन कर रहे शहीद शिवचंद्र विकास समिति की ओर से आगंतुकों को अंग वस्त्र भेंट कर अतिथियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गंगा प्रसाद यादव ने की।बाद में बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने भी सभास्थल पर पहुंच कर शहीद के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उन्हें गरीबों का मसीहा बताया। कई वक्ताओं ने शहीद स्मारक बनाने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में दस वामपथी कार्यकर्ताओं, दस किसानों, दस मजदूरों, दस विधवा व दिव्यांग महिलाओं और इक्कीस बच्चे एवं वार्ड पंच प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र, स्कूल बैग तथा पानी का बोतल देकर सम्मानित किया गया।
    कार्यक्रम को जिला कॉपरेटिव संघ के उपाध्यक्ष कमल किशोर सिंह, पंकज सिंह,जदयू प्रदेश सचिव डॉ. प्रवीण कुमार, पंकज कुमार शिशु, वीणा देवी, विकास कुशवाहा, मुकेश कुमार, अमर किशोर मालाकार, अर्जुन चौधरी, अरविंद सिंह, संतोष कुशवाहा,नरेश निषाद समेत कई अन्य ने संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉक्टर से रंगदारी की मांग करने वाले 02 अपराधी को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।
    Next Article अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के साथ रात में खुद निकले एसपी

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.