Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारवाड़ी युवा मंच बेगूसराय शाखा द्वारा किया गया वृक्षारोपण
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    मारवाड़ी युवा मंच बेगूसराय शाखा द्वारा किया गया वृक्षारोपण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadAugust 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता चंदन शर्मा
    बेगूसराय :मारवाड़ी युवा मंच बेगूसराय शाखा द्वारा बुधवार को
    अग्रेषण मातृ सेवा सदन के पास वृक्षारोपण किया गया। मारवाड़ी युवा मंच बेगूसराय शाखा ने सभी लोगों से ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने के लिए अपील की अध्यक्ष चेतन हिसारिया ने बताया कि पौधा करने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है कि वे कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का आदान-प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि अभी के समय में शहरीकरण के कारण हरे भरे वृक्षों की कटाई काफी तेजी से की जा रही है और आने वाले समय में जिस तरह से वृक्षों की कटाई हो रही है,एक भी पेड़ नहीं बचेगा और पर्यावरण का नामो निशान मिट जाएगा। अगर पेड़ ही नहीं होंगे तो हम मनुष्य भी इस पृथ्वी पर नहीं रह पाएंगे। इसलिए पौधा लगाया गया एवं लोगों से भी पौधा लगाने का अपील की ताकि आने वाले समय में पृथ्वी पर हरियाली बना रहे।सचिव गौरव भारद्वाज ने बताया कि इन दिनों वाहनों और औद्योगिक फैक्ट्रियों से हानिकारक गैस निकलता है, जो कि हवा को भी प्रदूषित कर रहा है। इसलिए लोगों को अधिक से अधिक पौधा लगाना चाहिए ताकि आने वाले वर्षों में यही पौधे बड़े होकर पेड़ बनेंगे एवं यही पेड़ प्रदूषित हवा से छुटकारा पाने में अहम योगदान निभाएंगे।मीडिया प्रभारी अंकित गोयनका ने बताया कि वर्तमान समय में दुनिया कई समस्याओं से जूझ रही है। इनमें से ज्यादातर समस्याएं हम मानवों द्वारा खुद बनाई गई है। प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना हम सब पर आज कितना भारी पड़ रहा है यह हम सब देख रहे हैं। शहरीकरण, विकास और आधुनिकता के नाम पर जंगल, वृक्ष, पौधे सब का दोहन लगातार हो रहा हैं।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष चेतन हिसारिया , सचिव गौरव कुमार भारद्वाज , उपाध्यक्ष रवि रुंगटा , कोषाध्यक्ष अंकित मेगोटिया, मीडिया प्रभारी अंकित गोयनका , नारायण मस्करा, राहुल तुलसियाँ , गौरव हिसारिया ,आयुष अग्रवाल , हर्ष रूंगटा आदि सदस्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल
    Next Article उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए लगाए गए कैंप

    Related Posts

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    June 13, 2026

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़कों पर जानकारी का अधिकार: पारदर्शिता की मांग

    अनन्या तिवारी ने जीती ऑल इंडिया नेशनल डांस प्रतियोगिता

    टीएमसी में बगावत: कौन है इसका मास्टरमाइंड?

    घातक खतरा: सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री का खुलेआम प्रसार

    गृहिणी राष्ट्रनिर्माता होकर भी क्यों है हिंसा की शिकार?

    अडिग विश्वास का स्तंभ: मेरे पिता की शक्ति

    श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के तृतीय दिवस पर शामिल हुए दिनेश कुमार

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.