Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से किशोरी सिन्हा गर्ल हाई स्कूल में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस
    Breaking News बिहार

    पिरामल फाउंडेशन के सहयोग से किशोरी सिन्हा गर्ल हाई स्कूल में मनाया गया माहवारी स्वच्छता दिवस

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंदन शर्मा की रिपोर्ट

    औरंगाबाद: पिरामल फाउंडेशन तथा जिला स्वास्थ्य समिति, औरंगाबाद के सौजन्य से आज शहर के किशोरी सिन्हा गर्ल हाई स्कूल में माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ रवि भूषण श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर मिथिलेश प्रसाद सिंह एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक मो.अनवर आलम एवं विद्यालय के प्राचार्य एवं छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. तदोपरांत आहूत कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी, क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

    विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ. रवि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष 28 मई को मासिक चक्र के दौरान स्वच्छता, मासिक धर्म के महत्व एवं पहुंचे उससे जुड़े मिथकों के प्रति सहि जानकारी देकर जागरूक करने हेतु माहवारी स्वच्छता दिवस मनाया जाता है. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को विशेष देखभाल और सफाई रखने की जरूरत होती है.सफाई सुनिश्चित नहीं होने के वजह से महिलाओं को कई प्रकार के इंफेक्शन और बीमारियों का सामना करना पड़ता है.विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस को 28 तारीख को मनाने के पीछे वजह है कि अधिकतर महिलाओं का पीरियड पांच दिन का होता है तथा मासिक धर्म आने का औसत अंतराल 28 दिन का होता है. यही वजह है कि इस दिन को मनाने के पीछे 28 तारीख को चुना गया. सिविल सर्जन द्वारा स्कूल की बच्चियों को इस विषय पर जागरूक किया गया साथ ही साथ पढ़ाई कर अच्छे भविष्य निर्माण के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गई.

    इस विषय पर जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश प्रसाद सिंह द्वारा मासिक स्वच्छता विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान उनके द्वारा प्रजनन स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. उन्होंने छात्रों को हाथ धोने की सही विधि, स्वच्छता के विभिन्न संदर्भों से अवगत कराया.उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ किशोरी स्वस्थ मन बनाकर स्वस्थ भावी पीढ़ी का निर्माण करने में सहायक है.

    जिला कार्यक्रम प्रबंधक द्वारा संबोधन के क्रम में राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी दी गई तथा बताया गया कि इसके तहत किशोर किशोरियों एवं अन्य हित धारकों के बीच किशोर स्वास्थ्य से सम्बंधित मुद्दों जैसे पोषण, प्रजनन स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, गैर संचारी रोग, लिंग आधारित भेदभाव एवं हिंसा, नशावृति आदि के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ाने का कार्य किया जाता है. इस उद्देश्य से सरकार द्वारा स्कूलों में किशोर स्वास्थ्य एवं आरोग्य दिवस का आयोजन किया जा रहा है. माहवारी स्वच्छता दिवस का आयोजन भी राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम का अंग है. इस कार्यक्रम में स्कूल के बच्चियों का उत्साह पूर्वक भाग लेना एक सकारात्मक बात है जो कार्यक्रम की सार्थकता का परिचायक है.उन्होंने छात्राओं को कहा कि मासिक धर्म में किस तरह स्वच्छता सुनिश्चित किया जाना है, कैसे खुद का ध्यान रखना है, इन बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. विचार गोष्ठी सत्र में स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों के अतिरिक्त शिक्षिकाओं एवं डेवलपमेंट पार्टनर के विशेषज्ञों द्वारा उदगार व्यक्त किये गए.

    इस क्रम में एक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बेला के छात्राओं को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ वही किशोरी सिन्हा गर्ल हाई स्कूल की छात्राओं ने द्वितीय पुरस्कार तथा मध्य विद्यालय नदी घाटी कॉलोनी के छात्राओं ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया. क्विज प्रतिभागी में कुल 15 छात्राओं ने भाग लिया जिन्हें प्रतिभागिता प्रमाण पत्र, मेडल, पुस्तक एवं मोमेंटो प्रदान किया गया. इस दौरान जिला सामुदायिक उत्प्रेरक आनंद प्रकाश, जिला योजना समन्वयक नागेंद्र कुमार केसरी, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि जितेंद्र श्रीवास्तव, विश्वास पीसीआई के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर मृणाल कुमार उपस्थित रहे |

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल
    Next Article रांची बिरसा मुंडा एयरपोर्ट जाने वाले मुख्य मार्ग को ग्रामीणों ने किया जाम

    Related Posts

    जमशेदपुर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी

    March 17, 2026

    धनबाद रेल स्टेशन पर RPF का काला कारनामा: फुटपाथ दुकानदारों से रोजाना रंगदारी, वायरल वीडियो ने खोली पोल!

    March 17, 2026

    मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

    March 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में गैस की किल्लत से बढ़ी परेशानी

    धनबाद रेल स्टेशन पर RPF का काला कारनामा: फुटपाथ दुकानदारों से रोजाना रंगदारी, वायरल वीडियो ने खोली पोल!

    मानगो नगर निगम में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण

    जमशेदपुर में ट्रांसजेंडर कानून संशोधन के खिलाफ विरोध, डीसी को सौंपा गया ज्ञापन

    बर्मामाइंस थाना में शांति समिति की बैठक, त्योहारों को लेकर बनी रणनीति

    अमरावती में बनेगा एक्सएलआरआई का नया कैंपस, 300 करोड़ की लागत से 61.7 एकड़ में विकसित होगा विश्वस्तरीय संस्थान

    मुंबई में गैस किल्लत: भूखे सोने को मजबूर मजदूर परिवार

    विधानसभा चुनाव: राजनीतिक जंग में दांव पर लोकतांत्रिक मूल्य

    हरीश राणा की कहानी: मां-बाप का संघर्ष और इज्जत से विदाई

    फेसबुक पोस्ट पर भड़का बवाल! जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर रंगदारी और मारपीट का आरोप, 7 लोग हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.