रविशंकर प्रसाद सिंह
मंसूरचक, बेगूसराय: प्रखंड मुख्यालय परिसर में ई किसान भवन में शुक्रवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा बेगूसराय द्वारा खरीफ महाअभियान 2023 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी ने उपस्थित किसानों से मिट्टी जांच कराने की बात कही।कहा कि जांच में जिन चीजों की कमी पाई जाएगी उसे ही किसान भाई को देना पङेगा।इससे लागत घटेगी और मुनाफा बढेगा।उन्होंने किसानों में खेती में विविधता लाने की बात कही और विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को विस्तार से बताया।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुंदन कुमार ने मोटे आनाज से होने वाले फायदे के बारे में बताते हुए कहा कि पहले लोग मरूआ,कोदो,चीना व रागी खाते थे और स्वस्थ्य रहते थे। जैविक खेती विशेषज्ञ रामकुमार सिंह ने किसानों को जैविक खेती से होने वाले लाभ को बताया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक कुंदन कुमार ने किया और कार्यक्रम का उद्घाटन जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा, सहायक निदेशक उद्दान बेगूसराय राजीव रंजन, प्रखंड प्रमुख जलस देवी व बीडीओ सुभाष कुमार ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को बीएओ डा दयानंद सिंह, प्रखंड उद्दान पदाधिकारी जयप्रकाश मिश्रा, सीओ ममता,समसा एक पंचायत के मुखिया डा दिनेश कुमार राय,समसा दो पंचायत के मुखिया इजहार अंसारी प्रखंड आत्मा अध्यक्ष संजय कुमार चौधरी, सहायक तकनीकी प्रबंधक दिव्यानी राज,किसान सलाहकार पूजा कुमारी,रश्मि कुमारी,सिया सहित अन्य ने संबोधित किया।