आज हमलोग माखन से भरी मटकी को फोड़ रहे हैं मगर आने वाले चुनाव में मंत्री के पाप से भरे हुए मटकी को फोड़ देगें: नीरज सिंह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
श्री कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री नीरज सिंह के द्वारा जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा के सोनारी मंडल में तीन स्थानों पर आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में शामिल हुए। नीरज सिंह सोनारी निर्मल नगर, सोनारी रूप नगर में आर्यन बॉयज क्लब और सोनारी कागलनगर सेंटर मैदान में प्रभु प्रेमी संघ द्वारा आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। तीनो स्थानों पर नीरज सिंह ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर सांकेतिक मटकी को फोड़ते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर नीरज सिंह ने इस पर्व के महत्व को बताते हुए कहा की यह त्योहार कृष्ण जी के बाल्य काल को दर्शाता है और किस प्रकार खेल हीं खेल में कान्हा द्वारा कितने ही असुरों का वध किया और पूरे ब्रम्हांड को उनके आतंक से मुक्त करवाया।
मटकी फोड़ कार्यक्रम के बहाने नीरज सिंह ने स्थानीय विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री बन्ना गुप्ता के ऊपर तंज कसते हुए कहा की आज हमलोग माखन से भरी मटकी को फोड़ रहे हैं मगर आने वाले चुनाव में हम इनके पाप से भरे हुए मटकी को फोड़ कर भाजपा की सरकार बनानी है।
नीरज सिंह ने कहा की 4.5 सालों में इनसे इनके गृह विधानसभा की एक एमजीएम अस्पताल की व्यवस्था नहीं सुधरी तो पूरे झारखंड का क्या हाल होगा। सरकारी अस्पताल एमजीएम में मरीज जमीन पर सोने और इलाज करवाने को मजबूर हैं आने वाले चुनाव में जनता इनके पाप की मटकी को फोड़ते हुए पूरे झारखंड से इनका सफाया करेगी।