Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन, छात्रों को बताया गया “अच्छे शिक्षक” बनने का मूलमंत्र
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन, छात्रों को बताया गया “अच्छे शिक्षक” बनने का मूलमंत्र

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन, छात्रों को बताया गया “अच्छे शिक्षक” बनने का मूलमंत्र

    डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सभागार में छात्रों के लिए एक विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र की रिसोर्स पर्सन पूर्व प्राचार्या, केरला समाजम मॉडल स्कूल की श्रीमती विजयम करथा रहीं। उन्होंने “अच्छे शिक्षक कैसे बनें” विषय पर छात्रों को मार्गदर्शन दिया।
    श्रीमती करथा ने छात्रों को ए.एस.के सिद्धांत (ASK – Attitude, Skill, Knowledge) के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि एक अच्छे शिक्षक में सकारात्मक सोच (Positive Attitude), आवश्यक कौशल (Skill), और विषय संबंधी ज्ञान (Knowledge) होना अत्यंत जरूरी है। यदि शिक्षक के पास ज्ञान नहीं है, तो वह छात्रों से सम्मान प्राप्त नहीं कर सकता।
    उन्होंने शिक्षकों में कृतज्ञता की भावना और अंग्रेजी भाषा के ज्ञान की भी आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने “कर्म” की व्याख्या करते हुए बताया कि अच्छे कर्मों का फल हमेशा अच्छा ही होता है।
    कार्यक्रम का संचालन सुश्री मौसमी दत्ता ने किया और धन्यवाद ज्ञापन पूजा पॉल द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की सचिव श्रीमती श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव श्रीमती सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ. जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, समस्त शिक्षिकाएं और कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस शैक्षणिक सत्र ने छात्रों को शिक्षक बनने की दिशा में प्रेरित किया और उन्हें मूल्यवान मार्गदर्शन प्रदान किया।
    छात्रों को बताया गया "अच्छे शिक्षक" बनने का मूलमंत्र डी.बी.एम.एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विशेष शैक्षणिक सत्र का आयोजन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article*मंत्री, स्कूली शिक्षा, साक्षरता विभाग एवं निबंधन विभाग श्री रामदास सोरेन चौकीदार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल*
    Next Article दिल्ली उच्च न्यायालय ने मोर को करंट लगने से बचाने के लिए दायर जनहित याचिका खारिज की

    Related Posts

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Reseña de JackpotCity: bonos, juegos y pagos

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    हिंडाल्को और आईडीटीआर के बीच कौशल विकास पर करार

    एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली तीन रेलवे हॉकी खिलाड़ियों का सम्मान

    सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में रक्तदान शिविर, युवाओं ने दिखाया उत्साह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.