आज घाटशिला में झामुमो एवं भाजपा का शक्ति प्रदर्शन मुख्यमंत्री हेमंत आएंगे सोमेश के नामांकन में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में हो रहें उपचुनाव के दोनों प्रमुख दलों झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी क्रमशः सोमेश चंद्र सोरेन एवं बाबूलाल सोरेन शुक्रवार को नामांकन पर्चा भरेंगे l
झामुमो की सभा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं सहयोगी दलों के कुछ प्रमुख नेता सम्बोधित करेंगे l दूसरी ओर, भाजपा की नामांकन सभा में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू, पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन समेत कुछ अन्य प्रमुख नेता सम्बोधित करेंगे l
दोनों ही दल कल ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन करने की पूरी तैयारी कर चुके हैँ l भाजपा छह हज़ार की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाकर चल रही है तो झामुमो का टारगेट दस हज़ार से भी ज्यादा लोगों को नामांकन सभा में लाने की तैयारी में लगी है l
झामुमो की सभा सर्कस मैदान दाहीगोड़ा में होगी और भाजपा का पंडाल मऊभंडार स्थित फुटबॉल मैदान में बना है l

