संवाददाता राष्ट्र संवाददाता
चेरियाबरियारपुर ,बेगूसराय :-रविवार को जनता दल यूनाइटेड के राज्यव्यापी आभियान के तहत ग्राम संसद सदभाव की बात
चेरियाबरियारपुर प्रखंड के मेहदशाहपुर पंचायत के वार्ड नंबर 08 में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूर्व मंत्री मंजू वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार अपनी नाकामी छुपाने के जाति धर्म , हिंदुस्तान पाकिस्तान, मंदिर मस्जिद की राजनीति कर रहीं है। भाजपा सत्ता में आने के लिए जो वादा किया उसमे एक भी पूरा नही कर सकी देश के युवाओं रोजगार मांग रही है। देश वासियों से वादा किया था कि कालाधन लायेगें और प्रत्येक व्यक्ति को खाते में 15 लाख देंगें वो भी पूरा नहीं किया। भाजपा इण्डिया गठबंधन से घबराई हुई है। और हमारे सरकार को बदनाम कर रही है माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी आपने आदर्श गांधी, लोहिया जयप्रकाश के सपनों को साकार कर रहे हैं। मणिपुर में बेटियों को अस्मत लुटा जा रही है और प्रधान मंत्री जी एक शब्द बोलने को लिए तैयार नहीं है माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के 18 वर्षों के शासन काल में बिहार का सर्वागिन विकास हुआ है। इसके मूल में न्याय के साथ विकास की अवधारणा हैं। सभी जाती धर्म का काम किया है मुख्यमंत्री जी गांधी, जेपी, लोहिया, बाबा साहेब अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर की सोच को आगे बढ़ाने का काम किया जीविका कार्यक्रम के तहत 10लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में अनोखी पहल की गई। जिला जद यू नेता संजय सिंह ने कहा कि राज्य की आधारभूत संरचना को मजबूत करने और विकास कार्यों को को रफ्तार देने का काम भी साथ साथ करते रहें। घर घर बिजली बिजली पहुंचाने जैसे बड़े लक्ष्य को उन्होंने समय से पहले पूरा कर दिखाया। प्रखड अध्यक्ष मो जियाउल्लाह ने कार्यक्रताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को सत्ता में आने के बाद से बिहार में सौहार्द वातावरण और आपसी भाई चारा को बिहार में कायम किया है जो सभी जाति धर्म के लिए काम किया है नीतीश कुमार के सासन में न्याय के साथ विकास हुआ हैं। कार्यक्रम में महेश कुशवाहा पंचायत अध्यक्ष मो जसीम अंसारी, मकसूद अंसारी, प्रभू साह सुजीत कुमार, राजाराम साह मो हफीज मो शौकत मो अफरोज मो मोकिम हैदर अली अमित कुमारसहित सेकोरो कार्यकर्ता उपस्थित हुए।