राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की तीन दिवसीय यात्रा गुरुवार को डीयाडीह गांव से शुरू हुई। यात्रा के दौरान विस्थापित ग्रामीणों में अपनी मांगों को लेकर आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से विस्थापन की समस्या को लेकर आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन अब तक अपेक्षित परिणाम नहीं मिला है।
ग्रामीणों ने कहा कि वे संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे, लेकिन इसके लिए मंच को भी विस्थापितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना होगा। ग्रामीणों ने बड़ा और निर्णायक आंदोलन खड़ा करने की जरूरत बताई।
डीयाडीह से शुरू हुई यात्रा सखाडीह, खखरो, रुगड़ी और पहाड़धार होते हुए हाड़ात पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में सक्रिय सहयोग राकेश महतो विवेक सिंह, अवधेश मुर्मू, रेहना महतो, बिन्शु महापात्र, सजीत यादव, श्यामल मार्डी, मनोहर महतो, हरेकृष्ण महतो समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए।

