दुर्गा पूजा के दौरान साफ सफाई और सुरक्षा का हो पुख्ता इंतजाम :आनंद बिहारी दुबे
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जमशेदपुर में वृहत रूप से आयोजित हो रहे दुर्गा पूजा के अवसर पर पुजा पंडाल एवं मेला स्थल के साफ सफाई, पीने का पानी उपलब्ध कराने, पुख्ता सुरक्षा को लेकर एक बयान जारी किया है।
जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराया है कि लोग दुर्गा पूजा पंडाल में बड़े पैमाने पर परिवार जनों के साथ पहुंच रहे हैं, मेला भी कई जगह बड़े रूप में लगाए गए हैं,
आमतौर पर लोग परिवारजनों के साथ मेला में जलपान आदि व्यंजनों का आनन्द लेते हैं। इस दौरान उत्पन्न होने वाले जो भी सामग्री या कुडे, उन्हें लगातार साफ-सफाई कराई जाए। पानी का टैंकर भी उपलब्ध कराए जाए। जिससे पुजा एवं मेला घुमने वाले लोगों को पीने का शुद्ध जल मिले।
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहार दुबे ने दुर्गा पुजा के अवसर पर वरीय आरक्षी अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि सम्पूर्ण जिले भर से लोग दुर्गा पुजा एवं मेला घुमने के लिए जमशेदपुर पहुंच रहें है। उनकी सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाए। विशेष नजर ओवर स्पीड चलाने वालों पर प्रशासन रखे, बस्ती क्षेत्र एवं काॅलोनी क्षेत्र में गस्ती बढ़ाई जाए, जिससे असमाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जा सके।
प्रशासन यह भी ध्यान रखे कि पुजा पंडालों के आस पास पार्किंग की समुचित व्यवस्था उपलब्ध रहे। प्रशासन पुजा कमिटी के वोलिंटियर का पूर्ण सहयोग भी ले। उपरोक्त सभी कार्यों से संबंधित योजना को पुजा कमिटी के समन्वय से सम्पादित की जाए। प्रशासनिक सेवा में शांति समिति के सदस्यों से भी पूर्ण योगदान ली जाए।
पंचायती क्षेत्र में जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्यों से भी सहयोग ली जाए।
आशा है जमशेदपुर के लोगों के सहयोग से शांतिपूर्वक मां दुर्गा का पुजा सम्पन्न होगा।