Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीबी मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाने की है जरूरत : जोबा माझी
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टीबी मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाने की है जरूरत : जोबा माझी

    Aman KumarBy Aman KumarMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टीबी मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाने की है जरूरत : जोबा माझी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    रामगोपाल जेना
    चक्रधरपुर : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को चक्रधरपुर स्थित अनुमंडल अस्पताल में टीबी मरीजों के बीच पोषण खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी उपस्थित रही। इस मौके पर क्षेत्र के चिन्हित 22 टीबी रोगियों के बीच सामुदायिक सहायता से पोषण खाद्य सामग्री का वितरण हुआ। इस मौके पर सांसद जोबा माझी ने कहा कि टीबी मुक्त अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए लोगों में टीबी के बारे में जागरूकता पैदा करनी होगी। उन्हें बताना होगा कि इस बीमारी की रोकथाम संभव है। इसका इलाज प्रभावी और सुलभ है तथा सरकार इस बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए निःशुल्क सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कुछ रोगियों और समुदायों में इस बीमारी को लेकर हीन भावना है और लोग इस बीमारी को कलंक के रूप में देखते हैं। यह भ्रम दूर करना होगा। सभी को यह जानकारी होनी चाहिए कि टीबी के कीटाणु हर व्यक्ति के शरीर में मौजूद होते हैं। किसी कारण वश जब किसी व्यक्ति की रोग-प्रतिरोधी क्षमता कम हो जाती है तो व्यक्ति में यह रोग दिखाई देता है। इलाज से इस बीमारी से निश्चित रूप छुटकारा मिल सकता है। ये सभी बातें लोगों तक पहुंचनी चाहिए, तभी टीबी से प्रभावित लोग इलाज की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही सांसद ने कहा बीमार होने पर डाक्टर से इलाज कराये झाड़फूंक के चक्कर में रोग नहीं बढ़ाये। मालुम हो कि जिन 22 रोगियों में पोषण खाद्य सामग्री का वितरण किया गया उनमें सांसद जोबा माझी ने पांच, भगेरिया फाउंडेशन तीन, प्रो. नागेश्वर प्रधान दो, सुनील सिंघानिया दो, पंकज पटेल दो, मंतोष प्रधान एक, प्रदीप भाई पटेल दो, समाज बीड़ी एक, मधुसूदन पब्लिक स्कूल एक, अंकित फाउंडेशन दो एवं उदय कुमार ने एक रोगी को गोद लिया है। इस मौके पर जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डा. आलोक रंजन महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशुमन शर्मा, बलराज हिंदवार, मनोज भगेरिया, एके पांडेय, मंतोष प्रधान, सतीश भगेरिया, एएनएम इंदिरा कुमारी, नीलिमा खलखो, सीमा लकड़ा, सुनीता कुमारी समेत यक्ष्मा रोगी उपस्थित रहे।

    टीबी मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाने की है जरूरत : जोबा माझी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल देश निकालने की मांग को लेकर भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शन के साथ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Next Article चक्रधरपुर :राजडाकोचा में 1650 फीट पक्की नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास सन्नी उरांव ने किया

    Related Posts

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    समस्तीपुर विवाद में न्याय नहीं मिला तो टावर पर चढ़कर किया हाई वोल्टेज

    सुत्रो की मुताबिक करीब 14 से 15 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला है

    धनबाद के बैंक मोड़ में भीषण आग, चौधरी स्वीट्स जलकर राख, लाखों का नुकसान

    जमशेदपुर के गोलमुरी में पांच घंटे के भीतर दो स्थानों पर फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर 20 लाख की धमकी; इलाके में दहशत

    गोलमुरी के नामदा बस्ती में फायरिंग से दहशत, युवक ने पड़ोसी पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.