Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल देश निकालने की मांग को लेकर भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शन के साथ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines चाईबासा झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल देश निकालने की मांग को लेकर भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शन के साथ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल देश निकालने की मांग को लेकर भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शन के साथ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    रामगोपाल जेना
    कोल्हान/ चाईबासा
    पश्चिमी सिंहभूम जिला में आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में एक विशाल जुलूस और प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए अमानवीय आतंकी हमले के विरोध में आयोजित किया गया, जिसमें धर्म के आधार पर 28 निर्दोष पर्यटकों की निर्मम हत्या की गई थी। इस वीभत्स घटना से सम्पूर्ण देश में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

    उक्त घटना के आलोक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देश के तहत देश में वैध अथवा अवैध रूप से निवास कर रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश जारी किया गया है। इसके अनुपालन में आज जिला अध्यक्ष श्री संजय पांडे (संजू) के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रातः 11:30 बजे रूंगटा गार्डन चौक पर एकत्रित हुए और वहाँ से “पाकिस्तान भारत छोड़ो”, “भारत माता की जय” जैसे नारों के साथ जुलूस की शक्ल में उपायुक्त कार्यालय पहुंचे औऱ उपायुक्त को पाकिस्तानियों की शीघ्र पहचान कर उन्हें देश से निष्कासित करने हेतु एक मांग पत्र सौंपा गया।

    इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती गीता कोड़ा ने कहा कि झारखंड में पाकिस्तानी और बांग्लादेशी घुसपैठियों ने अवैध रूप से सुरक्षित पनाहगाह बना लिए हैं और राज्य सरकार इस पर मौन है। उन्होंने कहा कि 48 घंटे की निर्धारित समय सीमा समाप्त हो चुकी है, अतः अब तत्काल कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है।

    पूर्व मंत्री बड़कुंबर गगराई ने कहा कि राज्य में विदेशी नागरिकों की उपस्थिति राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गम्भीर खतरा है। भाजपा नेता जेबी तुबिद ए ने भी इस विषय पर प्रशासन की निष्क्रियता की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड को विदेशी घुसपैठियों का अड्डा नहीं बनने दिया जाएगा।

    भारतीय जनता पार्टी ने इस ज्ञापन के माध्यम से जिला प्रशासन से अपील की कि गृह मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए और पाकिस्तानियों की पहचान कर उन्हें भारत से तत्काल निष्कासित किया जाए। यह जनभावनाओं और राष्ट्र की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, जिस पर लापरवाही नहीं बरती जाए

    पाकिस्तानी नागरिकों की तत्काल देश निकालने की मांग को लेकर भाजपा का ज़ोरदार प्रदर्शन के साथ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुशासन तिहार-2025 के लिए आज सीएम साय मदनपुर कोरबा पहुंचे
    Next Article टीबी मुक्त अभियान को जन आंदोलन बनाने की है जरूरत : जोबा माझी

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.