जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री की मन की बात सुना गया
संवाददाता
जामताड़ा : रविवार को सर्खेलडीह स्थित बुथ नंबर 236 मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की अध्यक्षता मे सुना गया|इसके प्रश्चात सेवा ही संगठन कार्यक्रम के निमित्त 23 जुन से 6 जुलाई तक चलने वाली वृक्षरोपण कार्यक्रम के तहत वार्ड नंबर 10 मे वृक्षारोपण किया गया एंव पुरे जिला मे भाजपा कार्यकर्ताओ के द्रारा प्लास्टिक मुक्त अभियान भी तालाब के किनारे चलाया गया। जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा की सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने जिले के सभी बुथो पर मन की बात कार्यक्रम हुआ, साथ ही सभी 14 मंडलो के प्रत्येक बुथों पर वृक्षारोण का अभियान निरंतर 6 जुलाई जो की डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जंयती तक यह अभियान चलेगा| जिला उपाध्यक्ष सुकुमार सर्खेल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता बिना थके बिना रुके सेवा भाव से दिनरात जनता के समर्पण किया है| एक एक कार्यकर्ता पलास्टीक मुक्त अभियान मे लगे हुए है |सभी नदी किनारे तलाबो में घाटों से यह अभियान चलाया जा रहा है |इस मुहिम में भाजपा नगर अध्यक्ष पिन्टू गुप्ता, सुकुमार सर्खेल, लखिन्दर सिंह ,ब्रजेश राऊत, सुशील गुप्ता दिपंकर सर्खेल शामिल हुऐ।