आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर संभव संस्था ने बच्चो एवं बड़ों के बीच बांटा राष्ट्रीय ध्वज एवं लड्डू
जमशेदपुर 14 अगस्त – संभव संस्था के सदस्यों द्वारा बिष्टुपुर बेल्डीह बस्ती में बच्चों एवं बड़ों के बीच राष्ट्रध्वज एवं लड्डू का वितरण किया। इस अवसर पर मुख्यअतिथि के रूप में संस्था के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह उपस्थित थे। इसकी जानकारी देते हुए संस्था की अध्यक्ष श्रीमती सारिका सिंह ने बताया कि इस वर्ष 15 अगस्त को हमारा पूरा देश अपना 75वां स्वतंत्र दिवस मनाने जा रहा है। जिसे केंद्र सरकार द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव नाम दिया गया है,
साथ ही देश के गृह मंत्रालय द्वारा 13 अगस्त से 15 अगस्त तक दिन रात तिरंगा फहराने और हर घर तिरंगा कार्यक्रम की अनुमति दी है।
इसलिए हमारे संस्था के द्वारा आजादी के इस अमृत महोत्सव को और भी भव्य बनाने तथा अधिक से अधिक घरों में तिरंगा फहराने के उद्देश्य से सैकड़ों लोगों के बीच तिरंगा झंडा के साथ-साथ लड्डू, स्वतंत्रता दिवस का बैच आदि चीजों का वितरण करते हुए
भारत माता की जय, वन्दे मातरम् आदि नारें लगाये गए। इस दौरान क्लब के मुख्य संरक्षक श्री भरत सिंह, अध्यक्ष सारिका सिंह, अंजुला सिंह, पी॰.पुश्पलता,
राजेश कुमार, राजेश सिंह, मो॰.फिरोज आलम, लखविन्दर सिंह, मनीन्दर सिंह, खैरा हैसा, अजय कुमार आदि लोग उपस्थित थे! जिन्होंने इस वितरण को सफल बनाने में अपना पूर्ण योगदान दिया।