साहिबगंज में 11 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल :आनंद बिहारी दुबे
जमशेदपुर से कार्यक्रम में 160 कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे :दुबे
जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के संदर्भ में संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि राष्ट्र स्तर पर भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन के विस्तार कार्यक्रम के तहत एआईसीसी एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का व्यापक प्रसार हेतु झारखंड के सभी जिला सभी प्रखंड सभी मंडल कांग्रेस कमेटी सभी पंचायत एवं सभी बूथ स्तर एवं ग्राम तक अभियान को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का आगमन झारखंड के साहिबगंज जिला में 11 फरवरी को हो रहा है जिसमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। इसी के विस्तार कार्यक्रमों की जानकारी हेतु आप सबों के बीच प्रेस वार्ता में आप को आमंत्रित किया गया है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में शामिल होने हेतु पूर्वी सिंहभूम जिला से कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों का जत्था 11 फरवरी को प्रातः 4:00 बजे से साहेबगंज के लिए प्रस्थान करेगी। साहिबगंज में आयोजित कार्यक्रम में जिले से लगभग 160 कार्यकर्ता एवं नेता शामिल होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करेंगे तथा कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
1) जिला स्तर पर जिला स्तर पर हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के पदाधिकारियों की उपस्थिति में किया जाएगा।
2) हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में सभी नेता, फ्रंटल संगठन, विभाग एवं प्रकोष्ठ के स्तर पर अभियान में शामिल होंगे।
3) प्रखंड कांग्रेस कमेटी के द्वारा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को मण्डल स्तर, पंचायत स्तर, बुथ स्तर एवं ग्राम स्तर पर तैयारी का जिम्मेवारी होगा।
4) सभी प्रखण्ड में जिला द्वारा नियुक्त प्रभारी के उपस्थिति में प्रखंड कांग्रेस द्वारा तैयारी समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
5) हाथ से हाथ जोड़ों अभियान दो माह तक चलाना है।
6) हर गाँव में बैठक, डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाना है।
7) यात्रा के दौरान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का मूल संदेश के साथ श्री राहुल गांधी जी का पत्र सौपना है ।
8) मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट का पंपलेट बाटा जाएगा ।
9) हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर भी चिपकाना है।
10) युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई को ब्लॉक क्षेत्र में बाइक रैली आयोजित करके अभियान का प्रचार प्रसार करना है।
11) प्रखंड स्तर पर वरिष्ठ नेताओं को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का नेतृत्व करने के लिए चयन करना है।
प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, प्रदेश सचिव कमलेश कुमार पाण्डेय, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, मौलाना अंसार खान, अजय मिश्रा शामिल हुए।
प्रेस वार्ता का प्रबंधन एवं स्वागत ब्रजेन्द्र तिवारी एवं संजय सिंह आजाद ने किया।