Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा खेल भावना का संदेश*
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    एनआईटी जमशेदपुर में गूंजा खेल भावना का संदेश*

    News DeskBy News DeskAugust 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘खेलो इंडिया संवाद’ में युवाओं से फिटनेस, अनुशासन और समर्पण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील*

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला

     

    राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एनआईटी जमशेदपुर के व्याख्यान परिसर में ‘माय भारत खेलो इंडिया संवाद: प्रधानमंत्री मोदी के साथ खेल की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

     

    मुख्य अतिथि अर्जुन मुंडा ने युवाओं से खेलों के प्रति रुचि विकसित करने और समर्पण एवं खेल भावना के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ और सशक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। खेल केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाने का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

     

    कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, खेलों में करियर एवं रोजगार की संभावनाओं, फिटनेस तथा युवाओं के सशक्तीकरण जैसे विषयों पर संवाद हुआ। प्रतिभागियों ने खेल क्षेत्र में बदलते अवसरों और युवाओं के लिए उपलब्ध संभावनाओं पर भी चर्चा की। संस्थान के निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की।

     

    संवाद कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शोभा महतो और पैरा खिलाड़ी उमेश कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने खेलों से जुड़े अनुभव साझा किए और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। मौके पर प्रभारी कुलसचिव प्रो. सरोज कुमार सारंगी, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सहित शिक्षक, गैर-शिक्षण कर्मचारी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोल्हान की धरती, हल और लोकआस्था का पर्व, गोम्हां
    Next Article पेयजल योजनाओं की रियल टाइम मरम्मत पर जोर, जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का निर्देश*

    Related Posts

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    September 5, 2026

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    September 5, 2026

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    September 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सुभाष चंद्रा मामला: कर्ज की दुनिया में इंसाफ का पैमाना क्या है?

    शिक्षक दिवस पर AI के दौर में शिक्षकों की भूमिका: रचनात्मकता बढ़ी, नैतिक मूल्य घटे

    शिक्षक दिवस विशेष: सर्च इंजन के युग में शिक्षकों की अनिवार्यता क्यों है सर्वोपरि?

    20 साल से आवंटित प्लॉट पर दखल का इंतजार, प्रशासनिक आदेश भी बेअसर!

    सूर्य मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव का समापन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विजेताओं को किया पुरस्कृत

    जन्माष्टमी की धूम जमशेदपुर में: मंदिरों में विशेष सजावट और भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल

    डायल-112 सेवा बनी लोगों का भरोसा, औसतन 8 मिनट 42 सेकेंड में पहुंच रही जमशेदपुर पुलिस

    सुंदरनगर में छह दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारी तेज, विधिवत हुआ भूमि पूजन

    मानगो फ्लाईओवर की सौगात जल्द मिलेगी जनता को : अवधेश सिंह

    गांव के मैदान से ही निकलते हैं बड़े खिलाड़ी, प्रतिभाओं को अवसर जरूरी” : संजीव सरदार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.