Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुखी बस्ती का सामुदायिक शौचालय और कर्मकांड स्थल की जर्जर हालत सुधरेगी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    मुखी बस्ती का सामुदायिक शौचालय और कर्मकांड स्थल की जर्जर हालत सुधरेगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मुखी बस्ती का सामुदायिक शौचालय और कर्मकांड स्थल की जर्जर हालत सुधरेगी

    विधायक सरयू राय ने बर्मा माइंस के ईस्ट प्लांट बस्ती, जनलप मैदान, बीपीएम प्लस टू विद्यालय का किया दौरा
    -271 छात्राओं के लिए एक भी शौचालय नहीं है बीपीएम सहायता प्राप्त विद्यालय में, दो माह में बनाने का वादा

     

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के बर्मा माइंस इलाके के मुखी बस्ती, ईस्ट प्लांट बस्ती, डनलप मैदान तथा बीपीएम प्लस टू विद्यालय और बीपीएम सहायता प्राप्त विद्यालय आदि का दौरा किया। उन्होंने देखा कि मुखी बस्ती में वहां निर्मित सामुदायिक शौचालय और कर्मकांड स्थल जर्जर स्थिति में हैं। मुखी बस्ती का मैदान भी बच्चों के खेलकूद लायक बनाये जाने की जरूरत है। बस्तीवासियों की शिकायत थी कि जेएनएसी की तरफ से बस्ती के भीतर से कूड़ा-कचरा का उठाव नहीं होता तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कई घरों में बरसात का पानी घुस जाता है। बस्तीवासियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए विधायक से मांग की जिसे उन्होंने शीघ्र पूरा करने का वादा किया।

     

     

    हटेगा कूड़े का पहाड़
    श्री राय ने कहा कि सामुदायिक शौचालय के ईर्द-गिर्द कूड़ा-कचरा का पहाड़ खड़ा हो गया है, जिसे शीघ्र हटा कर समतल किया जाएगा। शौचालय और कर्मकांड स्थल पर पानी की व्यवस्था की जाएगी। स्थल का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जो क्षेत्र टाटा स्टील का है, उसमें टाटा स्टील से और जो क्षेत्र सरकार का है, उसमें जेएनएसी से जल निकासी हेतु नाला का प्रस्ताव लोकसभा चुनाव खत्म होने तक तैयार कर लिया जाएगा।

     

     

    पेबर्स ब्लाक बिछने से खुशी
    इसके बाद श्री राय वहां के स्थानीय नागरिकों के आमंत्रण पर डनलप मैदान गये। यहां नागरिकों ने उनका स्वागत किया और प्रसन्नता जतायी कि मैदान के चारों तरफ सुबह की सैर (मार्निंग वॉक) करने हेतु पेबर्स ब्लॉक बिछा दिया गया है, जिसका उपयोग वहां के नागरिक कर रहे हैं। पेबर्स ब्लाक के किनारे वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की भी व्यवस्था की गई है। लोगों ने इस व्यवस्था को और बढ़िया करने की मांग रखी, जिसे श्री राय ने स्वीकार कर लिया।

     

     

    अलकतरा रोड बनने पर जतायी प्रसन्नता
    इसके बाद विधायक श्री राय ईस्ट प्लांट बस्ती गये, जहां दर्जनों की संख्या में नागरिक पहले से उपस्थित थे। उन्होंने विधायक निधि से हो रहे कतिपय कार्यों की गति सुस्त होने की शिकायत की और कहा कि सरकारी काम में बाधा डालने का कुछ लोगों का प्रयास इसका मुख्य कारण है। नागरिकों ने ईस्ट प्लांट बस्ती में काफी लंबाई में अलकतरा की सड़कें विगत दो महीनों में बनाये जाने पर खुशी जताई और इसके लिए विधायक को धन्यवाद दिया। इसके बाद श्री राय ने सरस्वती शिशु मंदिर का भ्रमण किया। यहां के शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। वहां स्थित शिव मंदिर का प्रसाद वहां के पुजारी ने उन्हें उपलब्ध कराया।
    पेयजलापूर्ति हेतु जताया आभार
    बीपीएम सहायता प्राप्त विद्यालय के शिक्षकों के बुलाने पर श्री राय स्कूल में गये। शिक्षकों की थी कि पहले उन्हें टाटा स्टील की तरफ से जो सुविधाएं मिलती थी, उन्हें चालू कराने की थी। उनका कहना था कि विद्यालय समिति इतनी सक्षम नहीं कि सभी दायित्वों का भार उठा सके।

     

     

    दो माह में बन जाएगा शौचालय
    विद्यालय में पेयजलापूर्ति उपलब्ध कराने हेतु विधायक को धन्यवाद देते हुए मांग रखी कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इससे बच्चों को बेहद कठिनाई होती है। विद्यालय में छात्राओं की संख्या करीब 271 है। श्री राय ने उन्हें आश्वस्त किया कि महीना-दो महीने के भीतर विद्यालय में छात्रों-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय का निर्माण कार्य आरंभ हो जाएअगा। उन्होंने आश्चर्य जताया कि जमशेदपुर जैसे शहर के प्रमुख विद्यालय में शौचालय की सुविधा नहीं है।

     

     

    इसके बाद श्री राय ने बीपीएम प्लस टू उत्क्रमित विद्यालय के प्रधानाध्यपक एवं अन्य शिक्षकों के साथ बैठक की। संयोगवश उस समय विद्यालय में बिजली गुल थी। वहां बिजली की आपूर्ति टाटा स्टील द्वारा की जाती है। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में बिजली का लोड बढ़ गया है परंतु अभी भी यहां केवल सिंगल फेज लाइन ही है। विद्यालय की तरफ से थ्री फेज लाइन और 20 किलोवॉट लोड के लिए टाटा स्टील के संबंधित कार्यालय में आवेदन दिया गया है परंतु काफी अधिक शुल्क का एस्टीमेट उन्हें दिया गया है जिसका भुगतान करने में स्कूल सक्षम नहीं है। श्री राय ने टाटा स्टील यूआईएसएल के सक्षम अधिकारी से फोन पर बात की और कहा कि विद्यालय में बिजली आपूर्ति हेतु इतना अधिक शुल्क चार्ज करना उपयुक्त प्रतीत नहीं हो रहा है। उन्होंने (अधिकारी) कहा कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका एक आग्रह पत्र हमें भेजें। हम लोग इस पर विचार करेंगे। वहीं से श्री राय ने झारखंड सरकार की कंपनी जेबीवीएनएल के महाप्रबंधक से फोन पर बात की और कहा कि वे सुनिश्चित करें कि टाटा स्टील यूवाईएसएल दावारा विद्यालय से थ्री फेज लाई स्थापना हेतु उतना ही शुल्क लिया जाए, जितना सरकार लेती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपहरण मामले में JDS नेता एचडी रेवन्ना को 14 मई तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    Next Article मोदी के अंबानी-अडाणी बयान पर बोले खड़गे, ‘दोस्त-दोस्त ना रहा’

    Related Posts

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 20, 2025

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    May 20, 2025

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    May 20, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “सिन्दूर: अब श्रृंगार ही नहीं, शौर्य का प्रतीक”

    गद्दारी का जाल: देश की सुरक्षा पर मंडराता खतरा

    पार्षदों के इस्तीफे से दिल्ली में ‘आप’ की साख को और लगेगा बट्टा

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    आजसू पार्टी के बैनर तले बनियाडीह स्थित सीसीएल GM कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय महाधरणा कार्यक्रम का आयोजन किया गया

    यूसील जादूगोड़ा डैम से गंदा पानी सप्लाई होने पर प्रखंड प्रमुख रामदेव हेम्ब्रम ने चिंता जताई

    यातायात पुलिस के खिलाफ जनता से मिले जनमत के बाद जिले के जनप्रतिनधि संग करेंगी संवाद :कन्हैया सिँह

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे चांडिल, फुफेरे भाई कपूर टुडू के श्राद्ध कर्म में हुए शामिल

    चौथी बार संसद रत्न से सम्मानित होंगे सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा जमशेदपुर महानगर कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.