आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय नेतृप्व ने की प्रदेश कमिटी की घोषणा
आम आदमी पार्टी नें डी० एन० सिंह के नेतृत्व में आप झारखंड का शीर्ष नेतृत्व की घोषणा की दिनांक- 22.08.2021 को आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रभारी श्री दुर्गेश पाठक जी द्वारा प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व की घोषणा की जिसमें श्री डी०एन० सिंह को प्रदेश संयोजक बनाया गया। श्री प्रेम कुमार को प्रदेश उप-संयोजक बनाया गया एवं श्री आबिद अली को प्रदेश सचिव का कार्यभार सौंपा गया।
साथ ही दुर्गेश पाठक जी ने कहा की आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में झारखंड के मुद्दे पर झारखंड के लोगों की आवश्यकता के अनुसार कार्य करेगी और पार्टी पुरी मजबूती के साथ आने वाले समय में सभी चुनाव लड़ेंगी।