Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही है: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

     

    राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त PFI व सहयोगी संगठनों पर भारत सरकार द्वारा 5 वर्ष का प्रतिबंध लगाने पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी का हार्दिक अभिवादन। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी पीएफआई की गतिविधियां शुरू से ही संदिग्ध रही है। झारखंड के संथाल परगना में हमारे समय में पीएफआई की राष्ट्र विरोधी गतिविधियां को देखते हुए हमारी सरकार ने 2018 में उस पर प्रतिबंध लगाया।

    [su_youtube url=”https://youtu.be/3u9wGF2Syjg”]
    खुफिया विभाग से मिली सूचनाओं के अनुसार पीएफआई का आतंकी संगठनों से सांठगांठ रही है।राष्ट्र विरोधी गतिविधियों इनकी संलिप्तता पाई गई थी। झारखंड में सबसे पहले संथाल के क्षेत्र में पीएफआई ने अपने पैर जमाने के प्रयास किए। पाकुड़, साहिबगंज और जामताड़ा जिले में संगठन ने अपने हजारों सदस्य बनाए।

    संगठन के सदस्य खुलेआम देश विरोधी बातें करते रहे थे। एक समुदाय विशेष के युवाओं को संगठित कर उन्हें देश और विशेष लोगों के खिलाफ कार्य करने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। इस संगठन से विधि व्यवस्था और लोक शांति भंग होने और सांप्रदायिक विद्वेश और कट्टरपंथ को बढ़ावा दिया जा रहा था। इससे विधि-व्यवस्था संभालने में परेशानी होने के साथ-साथ लोक शांति के लिए संकट उत्पन्न हो गया था। कुछ तकनीकी खामियों के कारण हाईकोर्ट ने इस प्रतिबंध को निरस्त कर दिया। फिर हमारी सरकार ने इसकी समीक्षा कर और उन तकनीकी खामियों को दूर कर 2019 में फिर से पीएफआई पर बैन लगाया। जिसके बाद से झारखंड में पीएफआई बैन है।

    हमारी सरकार के समय पीएफआई समर्थकों पर कड़ी कार्रवाई हुई, लेकिन जब से राज्य में हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में यूपीए की सरकार आई है पीएफआई के प्रति सरकार के ढीले रवैए या कहें मौन समर्थन से पीएफआई संथाल परगना से मजबूत होकर अब प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों में भी तेजी से पैर पसार रहा है।

     

    अभी हाल ही में खुफिया विभाग की सूचना के अनुसार पंचायत चुनाव में पीएफआई समर्थित कई उम्मीदवार चुनाव जीत चुके हैं। अब पीएफआई पर देशव्यापी प्रतिबंध से उम्मीद जगी है कि झारखंड में भी उनकी गतिविधियां अब थम जाएंगी। मैं फिर से भारत सरकार को इस साहसिक निर्णय के लिए साधुवाद देता हूं, आभार व्यक्त करता हूं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक फंड में हो रहे कमीशन खोरी उजागर सफाई दे मंगल कालिंदी :अप्पू तिवारी
    Next Article जमशेदपुर की नई सामाजिक संस्था शौर्य का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया अनावरण

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    May 13, 2025

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    May 13, 2025

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने सेना के पराक्रम की सराहना की, पाकिस्तान को ‘लक्ष्मण रेखा’ बतायी

    शीर्ष भारतीय सैन्य अधिकारी ने विदेशी रक्षा अताशे को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बारे में जानकारी दी

    दयावती मोदी पब्लिक स्कूल, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

    नागरिक बैनर के तले जमशेदपुर में 15 मई को निकाली जाएगी विशाल तिरंगा यात्रा, ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का होगा गौरवमयी घोष, शहर के सभी नागरिकों से भागीदारी की अपील

    बरसात के पहले बड़े नालों की सफाई-उड़ाही हो जाएःसरयू राय

    सीबीएसई दसवीं एवं बारहवीं की परीक्षा में एसडीएम फॉर एक्सेलेंस के बच्चे ने लहराया परचम

    राजकीय श्रावणी मेला को लेकर दुमका डीसी ने की आवश्यक बैठक

    शारीरिक जांच परीक्षा को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए टिप्स

    कोडरमा के जयनगर रोड में सड़क दुर्घटना में युवक हुआ घायल, ईलाज के क्रम में युवक की हुई मृत्यु

    सीज फायर की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने की…..,हमारे देश को लेकर कैसे निर्णय लेते है:दीपिका पांडेय सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.