Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकिस्तान में आतंकी हमला: आतंकियों ने रिमोट से उड़ाई गाड़ी, यूनियन काउंसिल प्रेसीडेंट सहित 7 की मौत
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय अपराध

    पाकिस्तान में आतंकी हमला: आतंकियों ने रिमोट से उड़ाई गाड़ी, यूनियन काउंसिल प्रेसीडेंट सहित 7 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पाकिस्तान में आतंकी हमला: आतंकियों ने रिमोट से उड़ाई गाड़ी, यूनियन काउंसिल प्रेसीडेंट सहित 7 की मौत
    इस्लामाबाद. पाकिस्तान के बलूचिस्तान के पंजगुर नामक इलाके में सोमवार की देर रात हुए भीषण बम ब्लास्ट में 7 लोगों की मौत हो गई. आतंकवादियों ने रिमोट से गाड़ी को ही उड़ा दिया. यह घटना सोमवार देर रात की है. मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बलूचिस्तान में सक्रिय आतंकी संगठनों ने ही धमाका कराया होगा.

     

     

     

    पाकिस्तान में एक और बड़ा आतंकी हमला हुआ है. बलूचिस्तान में आतंकवादियों ने रिमोट से एक गाड़ी को ही उड़ा दिया जिसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है. बलूचिस्तान के पंजगुर में यह आतंकी हमला किया गया है. जानकारी के अनुसार आतंकवादियों ने पहले ही वहां रास्ते पर लैंडमाइन बिछा रखी थी और जैसे ही गाड़ी उस पर से गुजरी, रिमोट से ब्लास्ट करा दिया गया. यह धमाका इतना भयानक था कि पूरा इलाका गूंज उठा और गाड़ी के तो चीथड़े उड़ गए. रिपोर्ट्स के अनुसार पाकिस्तानी अथॉरिटी ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

     

     

     

    यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष की हुई मौत

    पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजगुर के डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी है कि बलागातर यूनियन काउंसिल के अध्यक्ष इश्तियाक याकूब एक शादी समारोह से वापस लौट रहे थे. उनके साथ कार में और भी लोग सवार थे. आतंकियों ने उनकी गाड़ी को निशाना बनाने के लिए रिमोट से ब्लास्ट होने वाले बम का उपयोग किया. जब उनकी कार चकर बाजार पहुंची तभी विस्फोट करा दिया गया. इसमें 7 लोगों की मौत हो चुकी है.

    क्या है बलूच लिबरेशन फ्रंट

    माना जा रहा है कि यह धमाका भी बलूच लिबरेशन फ्रंट द्वारा कराया गया होगा. हालांकि अभी तक किसी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. साल 2014 में ऐसा ही विस्फोट बलूच फ्रंट ने कराया था जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार संग्रहालय बिनाले- 2023 का हुआ उद्घाटन, जानें क्या होगा इस बार खास।।
    Next Article झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में फिल्म फेस्टिवल का आयोजन

    Related Posts

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.