Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेरापंथ महिला मंडल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व कैंसर दिवस पर इतिहास
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खबरीलाल खेल राष्ट्रीय

    तेरापंथ महिला मंडल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, विश्व कैंसर दिवस पर इतिहास

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 10, 2026Updated:February 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    तेरापंथ महिला मंडल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    तेरापंथ महिला मंडल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तेरापंथ महिला मंडल गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के रूप में विश्व कैंसर दिवस 2026 पर दर्ज हुई यह उपलब्धि महिला स्वास्थ्य, सेवा और सामूहिक संकल्प का ऐतिहासिक उदाहरण बन गई है।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    नई दिल्ली –
    विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दिनांक 4 फरवरी 2026 को अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए केवल 8 घंटे में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हेतु सर्वाधिक लोगों का पंजीकरण कर गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड स्थापित किया। यह रिकॉर्ड देशभर में फैली महिला मंडल की लगभग 400 शाखा परिषदों द्वारा एक साथ संचालित इस महाअभियान के अंतर्गत बना, जो अपने आप में संगठित महिला शक्ति का अनुपम उदाहरण है।

    इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में अणुव्रत भवन में आयोजित समारोह में गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने यह प्रमाण-पत्र आचार्य श्री महाश्रमण के विद्वान शिष्य मुनि उदित कुमारजी के सानिध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन नाहटा को समर्पित किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुनि उदित कुमार जी ने कहा- “महिला मंडल का यह उपक्रम केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और संकल्प की त्रिवेणी है। महिला स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषय को लेकर इतनी व्यापक जागरूकता और सहभागिता वास्तव में अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। यह कार्य समाज को नई दिशा देने वाला है।”
    जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के अध्यक्ष श्री महेंद्र नाहटा ने महिला मंडल के इस सेवा-उपक्रम की सराहना करते हुए कहा- “यह ऐतिहासिक उपलब्धि परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के पुण्य-प्रताप और प्रेरणा का सजीव प्रमाण है। महिला मंडल निरंतर समाजसेवा और विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो कार्य कर रहा है, वह वास्तव में वंदनीय है। भविष्य में भी ऐसे रचनात्मक और लोककल्याणकारी उपक्रम होते रहें, यही अपेक्षा है।

    दिल्ली तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री सुखराज सेठिया ने अपने उद्गार व्यक्त करते हुए कहा- “महिला मंडल ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संकल्प सामूहिक हो, तो असंभव भी संभव बन जाता है। यह उपलब्धि न केवल तेरापंथ समाज, बल्कि संपूर्ण देश के लिए गौरव का विषय है।” इस अवसर पर तेरापंथ समाज के सक्रिय कार्यकर्ता श्री जोधराज बैद, महिला मंडल की प्रधान ट्रस्टी श्रीमती कनक बरमेचा, न्यासी श्रीमती मंजुला भंसाली, सुनीता जैन सहित अनेक महिलाओं ने गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड्स का सर्टिफिकेट स्वीकार किया।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती सुमन नाहटा ने कहा- “यह रिकॉर्ड किसी एक व्यक्ति या इकाई का नहीं, बल्कि देशभर के प्रत्येक महिला मंडल की निष्ठा, परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। मैं समस्त भारत की महिला मंडल बहनों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। यह उपलब्धि महिला शक्ति की सृजनात्मक क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व का जीवंत प्रमाण है।

    इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा प्रारंभिक स्तर पर बीमारी की पहचान कर समय रहते उपचार उपलब्ध कराना है। शिविरों में पैप स्मियर टेस्ट के माध्यम से सर्वाइकल कैंसर की जांच पूरी तरह निःशुल्क की गयी। महिलाओं में बढ़ते सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और जागरुकता को लेकर देशव्यापी स्तर पर यह विशाल अभियान चलाया गया और इसने एक कीर्तिमान स्थापित किया। समारोह उत्साह, गर्व और साधना के भावों से परिपूर्ण रहा तथा यह उपलब्धि समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व दाल दिवस: घर-आंगन में बिखरती रहे दाल की खुशबू
    Next Article कोख की चोरी: जब डॉक्टर ही बन गए मासूमियत के दुश्मन

    Related Posts

    “भगवा दफन होगा” जैसे बयान देश, सनातन और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला : बाबर खान माफी मांगे

    February 10, 2026

    आईटीआई चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर युवाओं को किया गया जागरूक

    February 10, 2026

    ग्वालकाटा में पीडीएस राशन घोटाले का आरोप, तीन माह में 10 लाख की कालाबाजारी का दावा

    February 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    “भगवा दफन होगा” जैसे बयान देश, सनातन और सामाजिक सौहार्द पर सीधा हमला : बाबर खान माफी मांगे

    आईटीआई चाईबासा में सुरक्षित इंटरनेट दिवस–2026 का आयोजन, डिजिटल सुरक्षा को लेकर युवाओं को किया गया जागरूक

    ग्वालकाटा में पीडीएस राशन घोटाले का आरोप, तीन माह में 10 लाख की कालाबाजारी का दावा

    यूसिल भाटी न माइंस में ठेका कंपनी पर मजदूर शोषण के आरोप, आंदोलन की चेतावनी

    काकोली घोष की पुण्यतिथि पर साहित्य संस्कृति संघ ने आयोजित की श्रद्धांजलि सभा

    महुलडीहा के भागवत कथा में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की जयकारा से गुंजायमान हो रहा वातावरण

    सुदूरवर्ती इलाके में दहशत, सड़क निर्माण में लगे हाईवा को फूंका, पुलिस की छापेमारी तेज

    जुगसलाई वार्ड-12 से गौरव गोयल मैदान में, सात संकल्प के साथ बदलाव का आह्वान

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव 2026–31: राजेश कुमार शुक्ल ने रांची में दाखिल किया नामांकन

    मीडिया कप क्रिकेट 2026: रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.