Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टंडवा एसडीपीओ बने एएसपी, डीआईजी ने कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई!
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    टंडवा एसडीपीओ बने एएसपी, डीआईजी ने कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई!

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    टंडवा एसडीपीओ बने एएसपी, डीआईजी ने कंधों पर अशोक स्तंभ लगाकर दी बधाई..!

    रांची से बदलकर चार फरवरी को टंडवा में प्रभात रंजन बरवार ने दिया था योगदान..!

    सूर्यकांत कमल, चतरा : विगत चार फरवरी को रांची से बदलकर चतरा के टंडवा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर योगदान देने वाले प्रभात रंजन बरवार को अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है। राज्य सरकार द्वारा एएसपी के पद पर प्रोन्नति दिये जाने के बाद गुरुवार को हजारीबाग में डीआईजी सुनील भास्कर ने टंडवा एसडीपीओ श्री बरवार के कंधों पर अपने कार्यालय में पिपिंग सेरेमनी कार्यक्रम के दौरान अशोक स्तंभ लगाकर शुभकामनाएं दी।

     

     

    मौके पर डीआईजी ने नवप्रोन्नत अधिकारी को बुके देकर भी सम्मानित किया। डीआईजी ने कहा कि जिस उत्साह और ऊर्जा के साथ अबतक की पुलिस सेवा में पुलिस उपाधीक्षक के तौर पर प्रभात ने अपना बेहतर कार्यक्षमता का परिचय दिया है। उम्मीद है कि सरकार और महकमे द्वारा दी गई नई जिम्मेवारी को भी उसी ऊर्जा और तन्मयता के साथ अंजाम तक पहुंचाएंगे। वहीं नवप्रोन्नत अपर पुलिस अधीक्षक श्री बरवार ने कहा कि अबतक मैंने ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए खाकी की गरिमा को गौरवान्वित करने का प्रयास किया है।

     

     

    साथ ही पुलिस और पब्लिक के बीच मैत्री संबंध को प्रगाढ़ बनाते हुए इंसाफ की उम्मीद लेकर मेरे कार्यालय तक पहुंचने वाले फरियादियों को इंसाफ दिलाने की दिशा में भी सकारात्मक भूमिका निभाया है। वरीय अधिकारियों के उम्मीदों पर भी खरा उतरने का भरपूर प्रयास मेरे द्वारा अब तक किया गया है। सरकार ने मुझे जो नई जिम्मेवारी सौंपी है, उसे टास्क के रूप में प्राथमिकता के आधार पर पूरा करूँगा। कहा कि सरकार और विभाग के वरीय अधिकारियों के उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास रहेगा। आम लोगों के बीच पुलिस की छवि कैसे सुधरे इस दिशा में भी कानून संगत कार्रवाई करते हुए सार्थक पहल करेंगे।

     

     

    जेपीएससी तृतीय बैच के डीएसपी हैं प्रभात, आधा दर्जन जिलों में दे चुके हैं सेवा

    राज्य सरकार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नति पाने वाले प्रभात रंजन बरवार जेपीएससी तृतीय बैच के अधिकारी हैं। वे चतरा के टंडवा में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर योगदान देने से पूर्व राजधानी रांची, लोहरदगा, पलामू, गिरिडीह व चाईबासा में भी एसडीपीओ के पद पर कार्य कर चुके हैं। साथ ही साथ झारखंड जगुआर में भी रहकर नक्सलियों के विरुद्ध विशेष अभियान का नेतृत्व कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो: नान बैंकिंग कंपनी चलाने वाला पेश इमाम जियाउर रहमान लोगों को करोड़ों रुपए का चूना लगाकर फरार,थाना में शिकायत दर्ज
    Next Article पलामू एसीबी की टीम ने पाटन अंचल कार्यालय के कर्मचारी परवेज आलम को 7 हजार घुस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.