Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तमिलनाडु: रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दर्शन-पूजन करने के बाद गजराज का लिया आशीर्वाद
    Breaking News Headlines धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    तमिलनाडु: रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दर्शन-पूजन करने के बाद गजराज का लिया आशीर्वाद

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    तमिलनाडु: रंगनाथस्वामी मंदिर पहुंचे पीएम मोदी, दर्शन-पूजन करने के बाद गजराज का लिया आशीर्वाद
    अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पीएम मोदी देश के विभिन्न मंदिरों का दौरा कर रहे हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को पारंपरिक तमिल परिधान पहनकर यहां श्री रंगम में श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु के इस प्राचीन मंदिर में दर्शन के दौरान ‘वेष्टि’  और ‘अंगवस्त्रम’  पहना था। पूजा अर्चना करने के बाद पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में ‘अंडाल’ नाम के एक हाथी को भोजन देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गजराज ने माउथ ऑर्गन भी बजाया।

     

    श्री रंगनाथस्वामी के दर्शन किए
    पीएममोदी ने इस दौरान श्री रंगनाथस्वामी के दर्शन किए। उन्हें मंदिर के पुजारियों ने ‘सदरी’ प्रदान की। प्रधानमंत्री ने वैष्णव संत-गुरु श्री रामानुजाचार्य और श्री चक्रथाझवार को समर्पित कई ‘सन्नाधि’  में प्रार्थना की। तमिल में इष्टदेव को रंगनाथर के नाम से जाना जाता है। श्रीरंगम मंदिर तमिलनाडु का एक प्राचीन वैष्णव मंदिर है और यह संगम युग का है। विभिन्न राजवंशों ने इस मंदिर का निर्माण और विस्तार किया। इस मंदिर के निर्माण में चोल, पांड्या, होयसाल और विजयनगर साम्राज्य के राजाओं ने योगदान दिया है।

     

    वैकुंठम के नाम से जाना जाता है मंदिर
    श्रीरंगम मंदिर कावेरी और कोल्लीदम नदियों के संगम पर एक द्वीप पर स्थित है। श्रीरंगम मंदिर को ‘बोलोगा वैकुंठम’ या ‘पृथ्वी पर वैकुंठम’ के नाम से भी जाना जाता है। प्रधानमंत्री शनिवार को चेन्नई से यहां पहुंचे और मंदिर जाते समय अपनी कार के पायदान पर खड़े होकर उन्होंने लोगों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर हाथ हिलाकर उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री इसके बाद रामेश्वर के अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

     

    मंदिर के मुख्य पुजारी सुंदर भट्टर ने पीएम के दौरे पर खुशी जताते हुए कहा, “भारत के सभी भक्त बहुत खुश हैं कि हमारे पीएम श्रीरंगम का दौरा कर रहे हैं। भगवान रंगनाथ भी पीएम के दौरे से खुश हैं। हमारे पीएम सभी के कल्याण की परवाह करते हैं, इसलिए रंगनाथ भी खुश हैं।” इसलिए यह श्रीरंगम के लिए एक सौभाग्यशाली अवसर है। इससे पहले, कोई भी प्रधानमंत्री श्रीरंगम नहीं आया है, यह पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री यहां आ रहा है। हम सभी को उनकी यात्रा पर बहुत गर्व है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना :CM नीतीश कुमार ने की नई टीम की घोषणा, वशिष्ठ नारायण बने उपाध्यक्ष
    Next Article भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा की सदस्य मालती गिलवा ने उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास जी से की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    नायगांव में देह व्यापार का भंडाफोड़: महिला एजेंट गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.