Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्टोइनिस की तूफानी फिफ्टी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया
    Headlines

    स्टोइनिस की तूफानी फिफ्टी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को हराया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आईसीसी टी20 विश्व कप में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपने जीत का खाता खोला है. श्रीलंका के खिलाफ मंगलवार को खेले गए मुकाबले में मुश्किल में घिरी टीम को मार्कस स्टोइनिस ने आकर तूफानी बल्लेबाजी कर जीत तक पहुंचा दिया. श्रीलंका ने टॉस हारने के बाद 6 विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया था. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने स्टोइनिस की तूफानी फिफ्टी के दम पर 16.3 ओवर में 3 विकेट पर जीत का लक्ष्य हासिल किया. यह टूर्नामेंट में दो मुकाबलों से ऑस्ट्रेलिया की पहली जीत रही.

     

    ऑस्ट्रेलिया की टीम की चाल पर श्रीलंका के गेंदबाजों ने लगातार लगाम लगा कर रखी थी. डेविड वार्नर महज 11 रन बनाकर वापस लौटे इसके बाद मिचेल मार्श का विकेट गिरा. ग्लेन मैक्सवेल ने टीम को आकर सहारा दिया लेकिन असली खेल मार्कस स्टोइनिस ने दिखाया. महज 17 गेंद पर फिफ्टी जमाते हुए मैच का पूरा रुख मोड़ दिया. महज 18 गेंद पर इस बल्लेबाज ने 6 छक्के और 4 चौके जमाते हुए 59 रन बना डाले.

     

    टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. कुसल मेंडिस 5 रन के स्कोर पर वापस लौट गए. पथुम निशंका और धनंजय डी सिल्वा ने पारी संभाली और स्कोर 75 रन तक पहुंचाया लेकिन इसके बाद अचानक से ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी हावी नजर आई. देखते ही देखते 97 पर 3 विकेट से स्कोर 6 विकेट पर 120 रन हो गए. आखिर में आकर चरिथ असालंका ने 25 गेंद पर 38 रन की पारी खेल टीम को 157 रन के स्कोर तक पहुंचाया. टीम के लिए पथुम ने सबसे ज्यादा 40 रन की पारी खेली.

     

    न्यूजीलैंड के खिलाफ 200 रन का पीछा करते हुए महज 111 रन पर ढेर होने से टीम को नेट रन रेट में काफी नुकसान हुआ था. 16.3 ओवर में श्रीलंका के खिलाफ मिली जीत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने इसमें सुधार किया है. ग्रुप 1 के अंक तालिका में न्यूजीलैंड पहले, इंग्लैंड दूसरे और श्रीलंका तीसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया ने 2 अंक हासिल करते हुए चौथे स्थान पर जगह बनाई है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article धमाल मचा रही एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’

    Related Posts

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.