प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वामी सहजानंद सरस्वती सेवा संस्थान, जमशेदपुर के द्वारा टेल्को में रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों की सेवा हेतु बृहद सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शीतल शरबत एवं अल्पाहार की भी व्यवस्था संस्थान के द्वारा की गई थी।
शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में टाटा मोटर्स के वरीय पदाधिकारी आर के सिंह, आशीष रंजन, राकेश कुमार, मनीष गुप्ता, अभिषेक कुमार, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आर के सिंह, सुभाष राय, मनोज सिंह टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीपतेंदु चक्रवर्ती, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद, आनंद बिहारी दुबे एवं भाजमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नारायण शर्मा, मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के संरक्षक श्री पप्पू सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद राय, किशोर कुमार जी, भारत चौधरी, ललन राय, विजय शर्मा, ललित विजय, राजेश चौधरी, चंदन कुमार, संजय ठाकुर, श्रीकांत राय, के अलावे संस्थान के अनेकों कार्यकर्ता शामिल हुए।