Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एनटीपीसी बरौनी में “स्वच्छता पखवाड़ा-2024” का समापन
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एनटीपीसी बरौनी में “स्वच्छता पखवाड़ा-2024” का समापन

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJune 1, 2024Updated:June 1, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रसंवाद संवाददाता( पिंकल कुमार)
    बेगूसराय :एनटीपीसी बरौनी में 16 से 31 मई 2024 तक चल रहे “स्वच्छता पखवाड़ा -2024” का शुक्रवार को समापन किया गया । इस पखवाड़े के अंतर्गत एनटीपीसी के प्रतिनिधियो एवम्‌ स्वच्छताकर्मियों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाया । सामूहिक स्थलो एवं परियोजना परिसर में साफ सफाई करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया गया कि, स्वच्छता हमारी जीवन शैली का अहम हिस्सा है एवं हमें निजी स्वच्छता के साथ-साथ समाज एवं देश को स्वच्छ व सुंदर बनाने का यथा संभव प्रयास करना चाहिए।
    एनटीपीसी बरौनी के कर्मचारियों एवं जनता में स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्येश्य से चलाये गये स्वच्छता अभियान के विषय में परियोजना प्रमुख श्री जयदीप घोष ने एनटीपीसी के कर्मचारियों और टाउनशिप के लोगों से अपील की कि स्वच्छता जीवन शैली का अभिन्न अंग है और एनटीपीसी परिसर और आस पास के परिवेश को स्वच्छ रखना हम सभी की सम्मिलित जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि हमें भारत सरकार के स्वच्छ भारत अभियान में मिलकर अपना अहम योगदान देना चाहिए और इसकी शुरुआत हमें व्यक्तिगत स्तर पर करके अपने आसपास के इलाकों में भी करनी चाहिए जिससे लोग स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन कर सकें। इस 15 दिवसीय पखवाड़े में साफ सफाई के साथ साथ बच्चों के बीच अनेक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई जिनमें स्वच्छता अभियानों, जागरूकता कार्यक्रमों और नुक्कड़ नाटक तथा निबंध प्रतियोगिता का भी शामिल है।समावेशी भाव के अंतर्गत अभियान में पखवाड़े के दौरान रामधारी सिंह दिनकर उच्च विद्यालय सिमरिया में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें साफ सफाई करते हुए बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर स्वच्छता की शपथ ली। बच्चों ने मिलजुलकर स्वच्छता के प्रति अपने समर्पण को प्रदर्शित करते हुए विद्यालय को कचरा मुक्त किया । इस अवसर पर छात्राओं के समूह ने संगीत के माध्यम से स्वच्छ्ता से संबन्धित आचरणों को नियमित जीवन में अपनाने की बात सिखाई। इसके अतिरिक्त स्वच्छता रैली, कूड़ादान प्रतिष्ठापन जैसे संदर्भित मुद्दो पर सामूहिक चर्चा भी की गई ।कार्यक्रम में कर्मचारिओं, विभिन्न एजेंसिओं, टाउनशिप की गृहणिओं एवं बच्चों ने भी साफ़ सफाई कर सक्रिय योगदान दिया।सरकारी दिशा निर्देश के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा का स्वच्छता को जीवनचर्या बनाने के संकल्प के साथ कर्यक्रम का समापन हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व विधायक अमित भूषण ने बड़ी सांख क़े शहीद CRPF के जवान जगदीश रजक के परिवार से मुलाकात कर पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया
    Next Article रांची रेल मण्डल के सुईसा रेलवे स्टेशन के क्रासिंग के समीप बिजली तार टूटने से डिस्कनेक्ट वाले पर ट्रेन में लगा जोड़ से झटका, दो लोग घायल

    Related Posts

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    May 25, 2026

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    May 24, 2026

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    May 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    कांग्रेस कार्यालय में आयोजित हुआ “शिकायत/निवारण कार्य दिवस

    श्री कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 7 श्रद्धालुओं का चयन, श्री शिव शक्ति परिवार ने किया सम्मानित

    रेल यात्री संघर्ष समिति जीएम का टाटानगर में विरोध करेगी : सरयू राय

    कांग्रेस सेवादल की जिला कार्यसमिति बैठक आयोजित, संगठन विस्तार और सेवा भावना पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.