Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संभल हिंसा पीड़ित से कोरे कागज पर दस्तखत लेने के मामले पर संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय : अखिलेश
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    संभल हिंसा पीड़ित से कोरे कागज पर दस्तखत लेने के मामले पर संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय : अखिलेश

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    संभल हिंसा पीड़ित से कोरे कागज पर दस्तखत लेने के मामले पर संज्ञान ले उच्चतम न्यायालय : अखिलेश

     

    लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उच्चतम न्यायालय से संभल हिंसा में मारे गये एक व्यक्ति के भाई को पुलिस द्वारा मीडिया में बयान नहीं देने की धमकी देते हुए उससे कोरे कागज पर दस्तखत कराने के आरोपों पर संज्ञान लेने का अनुरोध किया।

    यादव ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिये उच्चतम न्यायालय से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध करते हुए एक खबर की प्रति भी संलग्न की।

    खबर के मुताबिक, संभल हिंसा के दौरान मारे गये नईम नाम के व्यक्ति के भाई तस्लीम ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मीडिया में बयान नहीं देने की धमकी देते हुए उससे कोरे कागज पर अंगूठे का निशान लिया।

     

     

    तस्लीम ने आरोप लगाया कि वह अनपढ़ है और उसे नहीं पता था कि पुलिस उस कोरे कागज पर क्या लिखेगी, जिस पर उससे अंगूठा लगवाया गया है।

    यादव ने कहा, “किसी को धमकाकर कोरे कागज पर अंगूठा लगवाना भी गुनाह है। माननीय उच्चतम न्यायालय तत्काल संज्ञान ले और दोषी शासन-प्रशासन के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई कर इस घटना के लिए जिम्मेदार सभी को सजा दे।”

    उन्होंने कहा, “न्याय का मान न्यायालय ही सुनिश्चित करेगा।”

    पुलिस ने यादव के आरोप पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

     

     

    संभल नगर के कोट पूर्वी मुहल्ले में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसक झड़प में नईम, बिलाल, नोमान और कैफ नामक युवकों की मौत हो गई थी।

    हिंसा में मारा गया नईम मिठाई की दुकान करता था तो वहीं हयातनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बिलाल स्थानीय सुपरमार्केट में कपड़े की दुकान में काम करता था और नखासा थाना क्षेत्र का रहने वाला कैफ साप्ताहिक बाजार में सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचता था।

    नईम के भाई तसलीम ने बताया, “जब यह घटना हुई तब वह (नईम) किराने का सामान लेने गया था। उसे घटना के बारे में पता भी नहीं चला। पुलिस ने उसे मार डाला।”

    नईम के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

    संभल में अदालत के आदेश पर 19 नवंबर को जामा मस्जिद का पहली बार सर्वे होने के बाद से ही संभल में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

    अदालत ने जिस याचिका पर सर्वे का आदेश दिया उसमें दावा किया गया था कि जिस जगह जामा मस्जिद है, उसी स्थान पर पहले कभी हरिहर मंदिर था।

    रविवार को सर्वेक्षण दल के दोबारा काम पर लौटने पर बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के पास एकत्र हुए और नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी।

     

     

    भीड़ ने वाहनों में आग लगा दी और पथराव किया।

    आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, हिंसा में चार लोगों की मौत हो गई जबकि सुरक्षाकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों समेत करीब 25 लोग घायल हुए।

    पुलिस ने इस मामले में अब तक सात मुकदमे दर्ज कर 25 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    संभल से समाजवादी पार्टी के सांसद जिया-उर-रहमान बर्क और पार्टी के क्षेत्रीय विधायक इकबाल महमूद के बेटे सुहेल इकबाल के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदित्यपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 लाख रुपये के ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    Next Article दिल्ली में प्रदूषण स्तर फिर बढ़ा, एक्यूआई 400 के पार, जारी रहेंगी ग्रैप-4 की पाबंदियां

    Related Posts

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    May 12, 2025

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    May 12, 2025

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    May 12, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर एक मनुष्य को शारीरिक-मानसिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में विकसित होने का अधिकार है

    फिर आएगा गौरी : इतिहास के पन्नों से वर्तमान तक का सबक

    बौद्ध धर्म का उदय-प्रसार और बौद्ध स्मारक के संरक्षण की आवश्यकता

    संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    तेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया

    हेलमेट और कागजात की चेकिंग के बाद भी लोगो से पैसे की मांग करती हैं पुलिस – सरदार शैलेन्द्र सिँह

    आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    जमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.