झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी के अध्यक्षता में एक वर्चुअल (जूम) मीटिंग दोपहर लगभग 2 बजे तक हुई। जिसमें प्रदेश के सभी कार्यकारी अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष गण और सभी जिला प्रभारी (सदस्यता अभियान) उपस्थित हुए। इस बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड प्रदेश के यसस्वी प्रभारी R P N सिंह साहब भी उपस्थित हुए । प्रदेश अध्यक्ष जी ने सभी प्रखंड अध्यक्ष और सभी कांग्रेस जनो से आग्रह किया है कि 15 जनवरी 2022 तक जितना भी सदस्य बनाये गए है उनका ब्यौरा सदस्यता शुल्क के साथ जमा करवा दे। बचा हुआ सदस्यता फॉर्म को फरवरी महीने तक जाम कर सकते है। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष बिजय खान जी ने भी अपना पक्ष रखा और कहाँ की जिला के सभी कांग्रेस जनों के सहयोग से सदस्यता अभियान को सफल बनाया जाएगा। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है,और सभी कांग्रेस जनों से आग्रह किया है कि इसमे अपना सहयोग करे। प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रभारी श्री रामाश्रय प्रसाद जी भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। श्री मदन मोहन शर्मा जी ने कार्यक्रम को संचालित किया।