Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पनडुब्बी का मलबा महासागर से निकाला, टुकड़ों में मानव अवशेष मिले, टाइटैनिक देखने गए थे 5 टूरिस्ट
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    पनडुब्बी का मलबा महासागर से निकाला, टुकड़ों में मानव अवशेष मिले, टाइटैनिक देखने गए थे 5 टूरिस्ट

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 30, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पोर्टलैंड. टाइटैनिक जहाज के मलबे को दिखाने गई टाइटन सबमरीन का मलबा 6 दिन बुधवार को मिल गया. इसे कई टुकड़ों में कनाडा के सेंट जॉन पोर्ट पर लाया गया. 18 जून को यह सबमरीन अटलांटिक महासागर में 12000 फीट नीचे गई थी. उसके बाद लापता हो गई. चार दिन बाद 22 जून को इसका मलबा टाइटैनिक जहाज से 1600 मीटर दूर मिला था. इसमें 4 टूरिस्ट और एक पायलट सवार था.

     

    जांच के बाद विशेषज्ञों ने अनुमान लगाया कि यह हादसा विस्फोट की वजह से हो सकता है. खबरों के मुताबिक, यूएस कोस्ट गार्ड के अधिकारियों ने सबमरीन के मलबे में मानव अवशेष मिलने की बात कही है. इन अवशेषों को मेडिकल टीम के पास जांच के लिए भेजा जाएगा.

     

    पनडुब्बी के मलबे में लैंडिंग फ्रेम, रियर कवर सहित 5 हिस्से बरामद किए गए हैं. कोस्ट गार्ड ने बताया कि पनडुब्बी का काफी सारा मलबा अभी टाइटैनिक जहाज के पास है. उसे भी जल्द ही निकालने की कोशिश की जाएगी. पनडुब्बी के मलबे की फोरेंसिक जांच कर ये पता लगाने की कोशिश की जाएगी की उसमें विस्फोट क्यों हुआ था.

    टाइटन पनडुब्बी 18 जून की शाम करीब 5.30 बजे (भारतीय समयानुसार) अटलांटिक महासागर में छोड़ी गई थी. ये 1.45 घंटे बाद लापता हो गई थी. पनडुब्बी में पायलट समेत 5 टूरिस्ट शामिल थे. 4 दिन तक सबमरीन को ढूंढने की कोशिश की गई, जिसके बाद 23 जून को टाइटैनिक जहाज के मलबे के 1600 फीट दूर इसका मलबा मिला. अनुमान लगाया गया था कि पनडुब्बी में विस्फोट हुआ था.

    रडार पर मिले थे विस्फोट के सिग्नल

    अमेरिकी नेवी के एक अफसर के मुताबिक, टाइटन पनडुब्बी की आखिरी लोकेशन टाइटैनिक जहाज के पास से ही रिकॉर्ड की गई थी. लापता होने के कुछ देर बाद रडार पर विस्फोट से जुड़े कुछ सिग्नल भी मिले थे. ये जानकारी तुरंत कमांडर के साथ शेयर कर दी गई थी, जिससे सर्च ऑपरेशन में मदद मिली.

    टाइटैनिक जहाज के मलबे की लोकेशन और पनडुब्बी के लिए यहां सर्चिंग की

    टाइटैनिक जहाज का मलबा अटलांटिक ओशन में मौजूद है. ये कनाडा के न्यूफाउंडलैंड के सेंट जोन्स से 700 किलोमीटर दूर है. मलबा महासागर में 3800 मीटर की गहराई में है. पनडुब्बी का ये सफर भी कनाडा के न्यूफाउंडलैंड से ही शुरू होता है. ये 2 घंटे में मलबे के पास पहुंच जाती है. अमेरिका-कनाडा की रेस्क्यू टीम समुद्र में 7,600 स्क्वायर मील के एरिया में सर्चिंग कर रही थी. पानी में सोनार-बॉय भी छोड़े गए थे, जो 13 हजार फीट की गहराई तक मॉनिटर करने में सक्षम हैं. इसके अलावा कॉमर्शियल जहाजों की भी मदद ली गई थी.

    पनडुब्बी ओशन गेट कंपनी की टाइटन सबमर्सिबल है. इसका साइज एक ट्रक के बराबर है. ये 22 फीट लंबी और 9.2 फीट चौड़ी है. पनडुब्बी कार्बन फाइबर से बनी है. टाइटैनिक का मलबा देखने जाने के लिए प्रति व्यक्ति 2 करोड़ रुपए फीस है. ये सबमरीन समुद्र में रिसर्च और सर्वे के भी काम आती है. इस सबमरीन को पानी में उतारने और ऑपरेट करने के लिए पोलर प्रिंस वेसल का इस्तेमाल किया जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था हेल्प एंड हेल्प ने हुल क्रांति दिवस मनाया
    Next Article केजरीवाल मंत्रिमंडल में फेरबदल को एलजी की मंजूरी

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.