Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भारतीय दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं : चौबे
    Headlines राष्ट्रीय

    भारतीय दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं : चौबे

    Bishan PapolaBy Bishan PapolaDecember 3, 2022Updated:December 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली। केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने ओडिशा में ‘वायु: महत्‍वपूर्ण प्राण शक्ति’ (वायु: द वाइटल लाइफ फोर्स) पर राष्ट्रीय युवा सम्मेलन के समापन सत्र को संबोधित किया।
    अपने संबोधन में अश्विनी कुमार चौबे ने कहा जीवन को बरकरार रखने और उसका पोषण करने में पंचमहाभूत
    -यानि सृष्टि के पांच मूल तत्वों की भूमिका पर बल दिया। पृथ्‍वी और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने वाली प्राचीन भारतीय सभ्यताओं द्वारा छोड़े गए ज्ञान के अथाह भंडार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है जब भारत,  भारतीय विचारों के महत्व और प्रासंगिकता को नए सिरे से तलाश करे। उन्‍होंने कहा कि भारतीय दृष्टिकोण को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं।

    उन्होंने वायु गुणवत्ता प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं जैसे वायुमंडलीय विज्ञान, तापीय प्रदूषण, मौसम विज्ञान की भूमिका, वायु की संरचना, जलवायु परिवर्तन, कृषि पर प्रभाव आदि पर आयोजित तकनीकी सत्रों के आयोजन और पेपर प्रस्‍तुत करने के माध्यम से किए गए ज्ञान के प्रसार की सराहना की।

    श्री चौबे ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए वायु प्रदूषण में कमी लाने के लक्ष्यों सहित राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम तैयार करने, वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क (मैनुअल और रियल टाइम) बढ़ाने आदि जैसे अनेक उपाय किए हैं। उन्‍होंने कहा कि यह सम्मेलन सभी महत्वपूर्ण हितधारकों को एक साथ लाकर और वायु गुणवत्ता सुधार पर चर्चा को व्यापक बनाने में हमारी मदद करते हुए इन प्रयासों को आगे बढ़ाता है। यह सम्मेलन इस संदेश पर बल देता है कि हमें प्रकृति के अनुसार ढलने तथा प्रकृति और संस्कृति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करने की आवश्यकता है।

    श्री चौबे ने 900 से अधिक प्रतिनिधियों की इस सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के भविष्य के निर्माण में देश के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है और युवाओं को रचनात्मक रूप से साथ जोड़ने और वायु गुणवत्ता की चुनौतियों को हल करने के लिए उन्हें अपने अभिनव विचार व्‍यक्‍त करने का मंच प्रदान करने के सरकार के प्रयासों को इस प्रकार के युवा सम्मेलन और भी गति प्रदान करते हैं।

    शिक्षा ‘ओ’ अनुसंधान विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर, ओडिशा में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने इस युवा सम्मेलन में देश में वायु प्रदूषण से निपटने के लिए आधुनिक और पारंपरिक ज्ञान के संयोग को याद किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्र संवाद हेडलाइंस
    Next Article हेयर ट्रांसप्लांट के बाद सीआईडी के ‘दया’ का छलका दर्द

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.