Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसएसबी ने पकड़े तस्करी के सामान
    Breaking News खबरें राज्य से बिहार

    एसएसबी ने पकड़े तस्करी के सामान

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadDecember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रतन कुमार की रिपोर्ट

    खुटौना (मधुबनी)। एसएसबी धनुषी कैम्प की गश्ती टीम ने ललमनियां ओपी क्षेत्र में इन्डो-नेपाल सीमा पिलर नं. 248 के सामने भारतीय क्षेत्र के घोड़मोहना गांव में बिना नंबर के एक तेज रफ्तार बोलेरो पिक अप वैन को पकड़ा। वह वैन नेपाली क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश में था। उसकी तलाशी में उसमें से गंजी, जांघिया और स्वेटर सहित अन्य कपड़ों के बंडल बरामद हुए। इन कपड़ों की कीमत 2.50 लाख रुपए आंकी गयी है। वैन का ड्राइवर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने वैन पर लदा माल बाबूबरही के संतोष साह नामके कपड़ा व्यवसायी का बताया है। उसने बताया कि इन सामानों की खेप को नेपाल के लहान बाजार में पहुंचाया जाना था। पकड़े गए सामान समेत पिक अप वैन और गिरफ्तार ड्राइवर को सीमा शुल्क कार्यालय लौकहा को सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार ड्राइवर को जमानत पर छोड़ दिये जाने की जानकारी है। भारत और नेपाल के बीच सामानों की आवाजाही के लिए नोमैन्स लैण्ड के किनारे भारतीय क्षेत्र के लौकहा में सीमा शुल्क विभाग द्वारा संचालित लैण्ड कस्टम्स स्टेशन (एलसीएस) मौजूद है। लेकिन कस्टम्स ड्यूटी से बचने के लिए दोनों देशों के बीच चोर रास्तों से सामानों की आवाजाही होती रहती है। इस क्रम में लोग सीमा पर गश्त लगा रहे एसएसबी जवानों से बचकर तस्करी करते हैं और एसएसबी द्वारा तस्करी को रोकने की कोशिश की जाती है। इसी क्रम में इस वैन पकड़ा गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिवार में बेटी से ज्यादा विधवा बहू का अधिकार, सरकार अपने नियमों में करे बदलाव: इलाहाबाद हाईकोर्ट
    Next Article शराब बंदी कानून की समीक्षा कीजिए नीतीश जी : पूर्व मंत्री जमशेद अशरफ 

    Related Posts

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    June 6, 2026

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 को लेकर बीएलओ व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण

    पुलिसकर्मी बनकर ठगों ने महिला से उड़ाए दो लाख के गहने, बिष्टुपुर में दिनदहाड़े वारदात

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.