Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साकची में तेज रफ्तार का कहर, सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराया टेंपो, चालक की मौके पर मौत
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    साकची में तेज रफ्तार का कहर, सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराया टेंपो, चालक की मौके पर मौत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साकची में तेज रफ्तार का कहर, सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराया टेंपो, चालक की मौके पर मौत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    शहर के व्यस्ततम इलाके जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत साकची थाना क्षेत्र में हाथी-घोड़ा मंदिर के समीप मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीच सड़क पर खराब होकर खड़े एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टेंपो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में टेंपो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर काफी देर से सड़क के बीचों-बीच खराब हालत में खड़ा था और उस पर किसी प्रकार का चेतावनी संकेत भी नहीं लगाया गया था। इसी दौरान तेज गति से आ रहा टेंपो ट्रेलर के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक स्टेयरिंग व लोहे के फ्रेम के बीच बुरी तरह फंस गया। अत्यधिक चोट और रक्तस्राव के कारण चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने साहस दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद घायल व्यक्ति को टेंपो के मलबे से बाहर निकाला और तत्काल एमजीएम अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इस घटना ने एक बार फिर शहर की सड़क सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क के बीच खराब वाहनों को बिना संकेतक के खड़ा छोड़ना बेहद खतरनाक है, वहीं शहर में वाहनों की तेज और अनियंत्रित गति भी ऐसे जानलेवा हादसों की बड़ी वजह बनती जा रही है।

    चालक की मौके पर मौत सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराया टेंपो साकची में तेज रफ्तार का कहर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleके.के. बिल्डर के निदेशक विकास सिंह को ‘कॉरपोरेट पुरुष अवॉर्ड’ से किया गया सम्मानित, कॉरपोरेट नेतृत्व और सामाजिक सरोकार की मिसाल
    Next Article ओल्ड पुरुलिया रोड की बदहाली पर सियासी संग्राम: सड़क या भ्रष्टाचार का स्मारक?

    Related Posts

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    May 28, 2026

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    May 28, 2026

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    May 28, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग

    बाढ़ उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी हादसे में 14 लोगों के डूबने की सूचना, सात को निकाला गया 2 शव बरामद पांच की तलाश जारी

    बाघमारा में देर रात गोलियों की गूंज, अवैध कोयला कारोबार को लेकर दो गुटों में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन घायल

    जमशेदपुर में अकीदत और भाईचारे के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में उमड़ी नमाजियों की भीड़

    गिरिडीह गांवा हाट बाजार में युवक पर छेड़खानी का आरोप, महिलाओं ने चप्पल से की पिटाई, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर में निजी स्कूल फीस वृद्धि के खिलाफ आंदोलन तेज, पोस्टकार्ड अभियान और भिक्षाटन शुरू

    टेल्को में बंद घर में चोरी करते रंगे हाथ चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवर और नकदी बरामद

    बंद घरों को निशाना बनाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 15 लाख के जेवरात व नकदी बरामद

    शिक्षा-स्वास्थ्य का बाजारीकरण: आम आदमी पर गंभीर असर

    गोरखपुर में हिंदी पत्रकारिता दिवस: पत्रकार व प्रेमा मौसी का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.