हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची – श्री महावीर पूजा समिति मुंडा टोली पिठोरिया के द्वारा मुंडा टोली में नवनिर्मित महावीर मंदिर के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 6 बजे कलश यात्रा के साथ हुई।
यात्रा में सैकड़ों महिलाओं एवं लड़कियों ने भाग लिया। पूरे गांव भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में कलश यात्रा की समाप्ति हुई। तत्पश्चात हनुमान चालीसा पाठ का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर कीर्तन और भंडारा का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूरे गांव के सनातन धर्मावलंबी सम्मिलित हुए।
आयोजन में पूजा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सक्रिय सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।