Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Spain Masters: पीवी सिंधु 2 साल बाद खिताब के करीब, पहुंची क्वार्टर फाइनल में
    Headlines खेल राजनीति

    Spain Masters: पीवी सिंधु 2 साल बाद खिताब के करीब, पहुंची क्वार्टर फाइनल में

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 30, 2024Updated:March 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Spain Masters: पीवी सिंधु 2 साल बाद खिताब के करीब, पहुंची क्वार्टर फाइनल में
    मैड्रिड. भारत की पीवी सिंधु ने स्पेन मास्टर्स में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. भारतीय शटलर ने गुरुवार को ताइवान की हुआंग यू हसुन पर सीधे गेम में हराया. अब उनका मुकाबला थाईलैंड की छठी वरीयता प्राप्त सुपानिदा केटथोंग या जापान की नात्सुकी निदाइरा में से किसी एक से होगा.

     

    पीवी सिंधु ने पिछले साल हुए मैड्रिड में खेले जा रहे स्पेन मास्टर्स के फाइनल में जगह बनाई थी. इस बार भी उन्होंने चैंपियन जैसा आगाज किया है. पीवी सिंधु को विश्व रैंकिंग में 63वें स्थान पर काबिज हुआंग यू हसुन से कोई चुनौती नहीं मिली. सिंधु ने महज 36 मिनट तक चले मैच को 21-14, 21-12 से अपने नाम किया.

     

     

    पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने शुरुआती गेम में 3-0 की बढ़त बनाई. इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए लय गंवा दी. वह लगातार शटल को नेट पर खेल रही थीं जिससे उनकी बढ़त घट कर 7-6 हो गई. भारतीय खिलाड़ी ने हालांकि इसके बाद अपने खेल के स्तर को ऊंचा किया और प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ी की गलतियों का फायदा उठाते हुए अपनी बढ़त को 18-12 करने में सफल रहीं. सिंधू ने इसके बाद आठ गेम प्वाइंट हासिल किए और तीसरे प्रयास में उसे भुना कर पहला गेम जीत लिया.

     

    दूसरे गेम में भी सिंधु का दबदबा कायम रहा. ताइवान की दूसरी ओर, हुआंग यू हसुन बार-बार शटल को कोर्ट के बाहर खेल रही थीं. उन्होंने ड्रॉप शॉट और प्लेसमेंट का इस्तेमाल किया, लेकिन स्मैश में ताकत नहीं होने से सिंधु को परेशान नहीं कर सकीं. इस गेम में सिंधू ने आठ मैच प्वाइंट हासिल किए और आसानी से मुकाबला जीत लिया. सिंधु ने बीडब्ल्यूएफ टूर पर अपना पिछला खिताब 2022 सिंगापुर ओपन सुपर 500 में जीता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनहीं रहे तमिल सिनेमा के फेमस एक्टर डेनियल बालाजी, हार्ट अटैक से निधन
    Next Article आईपीएल: कोलकाता ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से हराया

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.