Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एसपी ने नौला में पुलिस शिविर का किया उद्घाटन ।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    एसपी ने नौला में पुलिस शिविर का किया उद्घाटन ।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadJanuary 14, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    भगवानपुर , बेगूसराय: भगवानपुर थाना क्षेत्र के नौला पंचायत भवन में रविवार को जिले के पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने पुलिस शिविर का उद्घाटन फीता काटकर व नारियल फोड़कर किया।एसपी के नौला पहुंचते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों व आम जनों ने संयुक्त रूप से फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। मुखिया ऋचा देवी ने उन्हें बुके व चादर देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर एसपी ने कहा कि भगवानपुर थाना अंतर्गत नौला पंचायत भवन में पुलिस कैम्प की स्थापना होने से आमजनों में भारी उत्साह देखा गया।जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि यहां पुलिस कैम्प की बेहद जरूरी थी।अपराध नियंत्रण,बेहतर पुलिसिंग,व आमजनों में सुरक्षा की भावना को लेकर पुलिस कैम्प की स्थापना की गई है।उन्होंने कहा कि जिले के दो स्थानों पर पुलिस कैम्प की स्थापना हो,इसको लेकर पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था।जिसमें से नौला का चयन किया गया।यहां आज से ही सब इंस्पेक्टर वरुण कुमार,एक हवलदार व तीन पुलिस कांस्टेबल की प्रतिनियुक्ति की गई है।बहुत जल्द यहां पुलिस पेट्रोलिंग की भी व्यवस्था करा दी जाएगी।यहां डायल 112 की एक गाड़ी भी दी जाएगी।उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी के खुलने से बेगूसराय व समस्तीपुर जिले के अपराधियों पर नकेल कसने में सुविधा होगी।शराब व बालू के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और तेजी आएगी।अपराध मुक्त कराने में बेहद सुविधा होगी।उन्होंने क्षेत्र के फरार सभी अपराधियों की सूची तैयार करने का निर्देश तेघड़ा एसडीपीओ को दिया।एसपी ने कहा कि छोटी-मोटी घटना,चोरी,डकैती हथियार लहराने,लहरिया कट बाइक चलाने व असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी।यहां 24 घंटे कार्रवाई की जाएगी।छोटी-मोटी घटना को लेकर अब भगवानपुर थाना व जिला मुख्यालय नही जाना पड़ेगा।नौला में सहायक थाना की मांग पर उन्होंने कहा कि इसको लेकर जल्द ही एक प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा।उम्मीद है कि बहुत जल्द यहां ओपी भी खोल दिए जाएंगे।कार्यक्रम का संचालन डॉ राम सागर सिंह ने कहा।वहीं डीएसपी डॉ.रविंद्र मोहन,सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार लाल,भगवानपुर थानाध्यक्ष प्रन्तोष कुमार,वीरपुर।थानाध्यक्ष पल्लव,व पुलिस चौकी के प्रभारी एसआई वरुण कुमार को स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बुके,व चादर देकर सम्मानित किया।मौके पर मुखिया प्रतिनिधि प्रीतम कुमार,पूर्व मुखिया प्रतिनिधि शंभु पासवान सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुन्दरनगर के विभिन्न इलाकों में सैकड़ो की संख्या में पुरुष एवं महिलाओं ने घुमाया भव्य अक्षत कलश यात्रा
    Next Article रक्तदान से स्वास्थ्य को पहूंचता है फायदा, दूसरों को मिलता है मदद:सेख मुस्ताक़

    Related Posts

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.