Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुछ लोग जेडीयू को कर रहे हैं कमजोर : उपेंद्र कुशवाहा
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    कुछ लोग जेडीयू को कर रहे हैं कमजोर : उपेंद्र कुशवाहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    नई दिल्ली. जेडीयू के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि सवाल उनके पार्टी छोड़ने का नहीं बल्कि पार्टी को बचाने का है। वो सीएम नीतीश कुमार से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि वो पार्टी को बचाने के लिए आगे आएं। कुछ लोग ऐसे हैं जो लगातार पार्टी को कमजोर करने की मुहिम में जुटे हुए हैं वो लोग उन पर अनावश्यक दबाव बनाकर इस तरह के बयानों के लिए मजबूर कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन लोग है जिनके ऊपर उपेंद्र कुशवाहा आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि वो पार्टी छोड़कर जाने वाले नहीं हैं भले ही नीतीश कुमार उन्हें पार्टी से निकाल दें।

     

     

     

    सवाल यह है कि उपेंद्र कुशवाहा किस पर निशाना साध रहे हैं। जानकार बताते हैं कि आरजेडी और जेडीयू के बीच सरकार चलाने के लिए समझौता हुआ तो उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि नीतीश कुमार 2025 के बारे में ऐलान करेंगे कि तेजस्वी यादव की अगुवाई में ही अगला चुनाव लड़ा जाएगा। इस तरह का बयान जब नीतीश कुमार की तरफ से आया तो आरजेडी के नेता ही कहने लगे कि 2025 का इंतजार क्यों अभी क्यों नहीं।

    इन सबके बीच जब इस तरह की खबरें आने लगी कि नीतीश कुमार जेडीयू के विलय के बारे में भी सोच रहे हैं तो जेडीयू के उन नेताओं को खुद के लिए रास्ता बंद नजर आने लगा। उपेंद्र कुशवाहा की राजनीतिक महत्वाकांक्षा परवान चढ़ते नहीं दिखी तो ऐसे हालात में उनके पास विरोध के लिए रास्ता नहीं बचा। उपेंद्र कुशवाहा सीधे तौर पर उन नेताओं का नाम लेने से बच रहे हैं। लेकिन इशारा उनकी तरफ है जो नीतीश कुमार के बेहद खास हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएयर इंडिया के विमान के इंजन में उड़ान भरने के बाद लगी आग, की गई इमरजेंसी लैंडिंग
    Next Article जमशेदपुर की सुर्खियां

    Related Posts

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    May 13, 2025

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    May 13, 2025

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    May 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संघर्षविराम पर सियासत उचित नहीं

    पाकिस्तान को समय रहते सबक सिखाना आवश्यक

    शानदार जीत से भारत एशिया की एक बड़ी शक्ति बना

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    ओल चिकी के जनक पं. रघुनाथ मुर्मू की जन्म शताब्दी पर श्रद्धांजलि सभा व रक्तदान शिविर

    कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. अजय ने इस्प्लान बस्ती पहुंचकर दिवंगत राजेश झा के पिता को दी श्रद्धांजलि

    नहीं बचेंगे ‘मइयां सम्मान योजना’ के संभावित फर्जी लाभुक:उपायुक्त

    विश्वकर्मा समाज की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष निर्वाचित, उपाध्यक्ष पद पर दो जीते

    पी एन बॉस एक बड़े विजनरी थे:डीबी सुंदर रमन

    पंचायत प्रतिनिधियों ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि देने के पश्चात मां पहाड़ी का पूजा अर्चना किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.