Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » समाजसेवी रानी गुप्ता पीड़िता महिला का तीन लाख माफ करवाया
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति

    समाजसेवी रानी गुप्ता पीड़िता महिला का तीन लाख माफ करवाया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 26, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    समाजसेवी रानी गुप्ता पीड़िता महिला का तीन लाख माफ करवाया

    राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जनकल्याण संगठन की महिला प्रकोष्ठ की प्रांतीय महासचिव और सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति बिहार/ झारखंड की अध्यक्षा , जमशेदपुर की जानी – मानी समाज सेविका रानी गुप्ता के सकारात्मक प्रयास के कारण राजनगर निवासी श्रीमती पानी पति जो गंभीर बीमारी से ग्रस्त हैं

    पीड़िता और उनके परिवार को आर्थिक समस्या से बहुत बड़ा राहत मिला। पीड़िता महिला मरीज का इलाज विगत 20 दिनों से जमशेदपुर के टाटा मेन अस्पताल में गहन चिकित्सा में चल रहा है। यह परिवार बहुत गरीब लाचार है। इस परिवार की आर्थिक तिथि बहुत ही दयनीय है ।इलाज प्रारंभ करने के पूर्व ही घर की जमा पूंजी लगभग ₹80000 पहले ही अस्पताल में फीस के रूप में जमा कर चुके हैं।

    इसके अतिरिक्त इलाज का खर्च बढ़ते बढ़ते 3.5लाख रुपया हो चुका । यह राशि पीड़ित परिवार देने में सक्षम नहीं है इस बाबत लाचार परिजनों ने मदद के लिए कई सामाजिक संगठनों , स्थानीय विधायकों और विभागीय मंत्री से गुहार लगाई।

    लेकिन सफलता उनके हाथ नहीं लगी। अस्पताल के द्वारा भी इलाज का खर्च ना चुकता करने की स्थिति में पर्याप्त इलाज आगे जारी रखने मे असमर्थता दिखाई। ऐसी विषम परिस्थिति में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था । ऐसी स्थिति में किसी शुभचिंतक ने शहर की जानी -मानी समाज सेविका रानी गुप्ता से सहयोग के लिए मिलने की बात बताई।

    इस संदर्भ में पीड़िता महिला मरीज के परिजनों संजय और पिंटू ने मदद के लिए रानी गुप्ता जी से संपर्क किया और उन्होंने परिवार के दयनीय स्थिति के बारे में अपनी आप बीती सुनाई । रानी गुप्ता ने पीड़ित परिवार की दर्द को अनुभव करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए टाटा मेन अस्पताल जा कर पीड़ित मरीज की हाल -चाल जाना। इस बाबत सहयोग के लिए रानी गुप्ता ने विभागीय मंत्री से और स्थानीय विधायकों, पूर्व विधायकों से सहयोग की गुहार लगाई लेकिन उनकी ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुआ उल्टा पीड़िता महिला मरीज के परिजनों को फटकार लगाई गई।

    अंतोगत्वा समाजसेवी रानी गुप्ता ने स्वयं अस्पताल जा कर अस्पताल प्रबंधन के सिर्फ अधिकारियों से मिलकर पीड़ित परिवार के सही हालात से अवगत कराया अस्पताल प्रबंधन ने उनकी बातों को ध्यान से सुना और सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए पीड़ित महिला मरीज के

    अस्पताल के बिल को माफ करवाते हुए उचित इलाज के लिए अस्पताल से छुट्टी दिलवा कर पीड़िता के उचित इलाज हेतु रांची में स्थित राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स में भेजने की व्यवस्था किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोयला स्कूल के मुख्य गेट के ऊपर जा रही हाईटेंशन तार और ट्रांसफॉर्मर दे रहा घटना को दावत
    Next Article उपायुक्त जामताड़ा के निर्देश पर जिला खनन पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार के नेतृत्व में नदी घाटों में चलाया गया छापेमारी अभियान

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.