Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक, उत्तर भारत, राज्यों में पारा, 20 डिग्री लुढ़का
    Breaking News Headlines

    पहाड़ों पर बर्फबारी, ठंड ने दी दस्तक, उत्तर भारत, राज्यों में पारा, 20 डिग्री लुढ़का

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का असर कई राज्यों में दिखने लगा है। उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल रही है। कुमाऊं के इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उच्च हिमालयी इलाकों में ताजा बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों का पारा 20 डिग्री से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। साथ में ऊंचे पर्वतीय इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है।

     

    शिमला जिले के नारकंडा व खड़ापत्थर में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जम्मू कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है, तो पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी। कई इलाकों में शीतलहर की खबर है। उत्तराखंड में भी बर्फबारी हो रही है। पिथौरागढ़ जिले में दारमा क्षेत्र के कई माइग्रेशन गांवों और साथ लगते ऊंचे हिमालयी इलाकों में बर्फ गिरी है। कई जगह 50 साल बाद बर्फबारी हुई है। ये इलाके लगभग 10 हजार फीट से भी ऊंचे हैं।

     

     

    मुनस्यारी में अधिकतम 12 और न्यूनतम 4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। सीमांत जिले के खलिया, नागनीधुरा और आसपास के इलाकों में भी बर्फ गिरी है। पिथौरागढ़ का तापमान 20 डिग्री तक पहुंच गया है। जो पहले के मुकाबले 2 डिग्री गिरा है। यहां का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा है। मुनस्यारी के पर्यटक स्थल खलिया में पारा जीरो से नीचे चला गया है।

    बागेश्वर जिले के पिंडारी और मैकतोली में सीजन की पहली बर्फ गिरी है। जिले में लगातार बारिश और ओलावृष्टि से ठंड बढ़ी है। घाटी में कोहरा दिख रहा है। अधिकतम 16 और न्यूनतम 12 डिग्री तक टेंपरेचर यहां रिकॉर्ड किया गया है। अल्मोड़ा का हाल भी जुदा नहीं है। यहां के जागेश्वर में तापमान गिरा है। न्यूनतम 8 व अधिकतम 14 डिग्री टेंपरेचर रिकॉर्ड किया गया है। चम्पावत जिले में लोहाघाट स्थित एबटमाउंट का इलाका सबसे ठंडा रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार यहां का तापमान न्यूनतम 8 और अधिकतम 16 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।

    हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों और ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम बर्फबारी हुई है। शिमला, सिरमौर, मंडी, चंबा और कुल्लू की बात करें, तो विभाग की ओर से शीत लहर का अलर्ट जारी किया गया है। यहां कई जगह पारा जीरो डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड किया गया है। विभाग के अनुसार लाहौल और स्पीति, किन्नौर में बर्फ गिरी है। इसके अलावा रोहतांग दर्रा, चूड़धार पर्वतमाला, जलोरी दर्रा और जोत (चंबा) में बर्फ के कारण सफेद चादर बिछी नजर आई है।

    जम्मू कश्मीर में भी कई जगह बर्फबारी और भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद किया गया है। यहां 200 से अधिक लोग वाहनों समेत फंसे हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार दूसरे दिन भी बारिश और बर्फबारी हुई है। जिसके कारण यहां शीत लहर चल रही है। अधिकारियों की ओर से बताया गया है कि रास्तों को खोलने का काम जारी है। बारिश के कारण इसमें दिक्कत आ रही है। वहीं, शोपियां में पुंछ से कनेक्ट रोड को भी बंद किया गया है। यहां लगातार बर्फबारी हो रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडाबर कंपनी को मिला 320.6 करोड़ रुपए भुगतान करने का नोटिस
    Next Article साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के कुरहा एवं रामचन्दपुर गांव के बच्चों के बीच क्रिकेट मैच को लेकर हुए मारपीट की घटना मामलें में प्राथमिकी दर्ज करने एवं अग्रतर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है : एस पी

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.