Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षिका बनने की खुशी में स्नेहा शर्मा ने कि जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    शिक्षिका बनने की खुशी में स्नेहा शर्मा ने कि जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadApril 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पिंकल कुमार की रिपोर्ट
    बेगूसराय :शहर के चकाचौंध में जहाँ एक दूसरे के लिए लोगों को समय नहीं मिल पाता है वहीं कुछ लोग समय निकाल कर जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करने में लगे रहते हैं।श्रीकृष्ण नगर के रहने वाले राजेश कुमार की बेटी स्नेहा शर्मा ने BPSC Tre – 2 में सफलता हासिल कर शिक्षिका बनने के बाद राधा देवी कन्या मध्य विद्यालय नावकोठी में नियुक्त हुई। अपने प्रथम माह के वेतन मिलने के बाद माया कौशल्या फाउंडेशन द्वारा झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में जनसहयोग से संचालित बच्चों की पाठशाला के बच्चों के बीच स्कूल बैग,वाटर बोतल,कॉपी,कलम इत्यादि समान का वितरण कि। बच्चों की पाठशाला में बैग वितरण करते हुए स्नेहा शर्मा ने कहा कि इन बच्चों के बीच स्कूल बैग वितरण करते हुए बहुत खुशी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा झुग्गी-झोपड़ी में बच्चों की पाठशाला में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देना सराहनीय कदम है आम लोगों को इस प्रकार के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।स्नेहा शर्मा के पिता राजेश कुमार ने कहा कि अपने लिए तो सभी जीते हैं लेकिन अपने समाज में अपने आस-पास के जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करना अपने आप में दिल से संतुष्टि मिलती है।मौके पर मौजूद शिक्षक विक्की भाटिया ने कहा कि पाठशाला में अध्ययनरत 120 बच्चों के बीच बैग वितरण सराहनीय कदम है।माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव और बच्चों की पाठशाला के संचालक रौशन कुमार ने स्नेहा शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आप सभी का सहयोग इसी प्रकार से बना रहे तो निश्चितरूपेन इन बच्चों को आगे बढ़ने में थोड़ी मदद मिलेगी जिससे वो अपने जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।बैग मिलने के बाद सभी बच्चों के चहेरे पर गजब का उत्साह देखने को मिला,सभी बच्चों ने एक सुर में स्नेहा शर्मा को थैंक यू मैडम कहा।इस मौके पर स्नेहा शर्मा के परिवार के सदस्य अनामिका शर्मा , अनन्या शर्मा , माया कौशल्या फाउंडेशन छलांग प्रोजेक्ट के प्रोग्राम मैनेजर मृत्युंजय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article16 को गया आएंगे प्रधानमंत्री: जीतन राम मांझी
    Next Article कोर्ट वारंटी सौरव कुमार को भगवानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.