Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत सोरेन को सीता सोरेन की खुली चुनौती, कहा- दुमका में जिससे भी हो सामना जीत हमारी ही होगी
    Headlines झारखंड राजनीति

    हेमंत सोरेन को सीता सोरेन की खुली चुनौती, कहा- दुमका में जिससे भी हो सामना जीत हमारी ही होगी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीता सोरेन ने हेमंत सोरेन को दी खुली चुनौती, कहा- दुमका में जिससे भी हो सामना जीत हमारी ही होगी
    रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा को अलविदा कर बीजेपी का दामन थामनेवाली सीता सोरेन ने कहा है कि दुमका में उनका सामना जिससे भी होगा उनकी जीत तय है. दिल्ली से गुरुवार को रांची पहुंची सीता सोरेन ने रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभी हमें बहुत कुछ कहना है सब्र करिए. सीता सोरेन का यह बयान राजनीतिक मायनों में बहुत महत्व रखता है.

     

     

    सीता सोरेन अपने देवर हेमंत सोरेन पर शुरू से मुखर रही हैं और झारखंड मुक्ति मोर्चा छोड़ने के बाद से लगातार उनके खिलाफ हमलावर रही हैं. जाहिर तौर पर भविष्य में बहुत कुछ बोलने की बात कह सीता सोरेन ने इसके संकेत दे दिए हैं कि दुमका में यदि हेमंत सोरेन चुनाव मैदान में उतरते हैं तो उससे पहले ही इस तरह से बयानों का तीर चलाया जाए जिससे सामने आने से पहले ही विरोधी का मनोबल कमजोर हो जाए.

     

     

    बीजेपी में शामिल होने और उनके प्रति विश्वास जताए जाने के लिए सीता सोरेन ने पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के प्रति आभार जताते हुए कहा है कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है उसे वह पूरा करके दिखायेंगी.

     

     

    बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

    बीजेपी में शामिल होकर दिल्ली से रांची लौटीं सीता सोरेन का रांची एयरपोर्ट पर बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. सीता सोरेन का स्वागत करने पहुंचे बड़े नेताओं में राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, विधायक नवीन जायसवाल, समरी लाल सहित कई लोग शामिल थे. सीता सोरेन के आगमन के दौरान बीजेपी महानगर के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया. 400 पार का नारा के साथ उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ता सीता सोरेन के साथ-साथ पीएम मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार परियोजना निदेशक आईटीडीए एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने की आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article प्रियंका गांधी ने रोजगार को लेकर सरकार से पूछे तीखे सवाल, कहा- 30 लाख सरकारी पद क्यों खाली हैं

    Related Posts

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    July 22, 2026

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    July 22, 2026

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    चाईबासा में हाथी का आतंक: एक व्यक्ति की जान ली, तीन घर किया क्षतिग्रस्त

    श्रावणी मेले में स्वच्छता पर नगर निगम का विशेष फोकस, 750 सफाई मित्र तीन शिफ्टों में तैनात

    एमटीएमसी में वृक्षारोपण अभियान, विद्यार्थियों ने लगाए 150 पौधे

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारडीह रेल केबिन के पास जमीन धंसी, ट्रैक से चार मीटर दूर बना गोफ; ट्रैकमैन की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

    सोनारी में सूदखोरी, मारपीट और ठेला बंद कराने का आरोप; एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

    23 साल बाद जेल से बाहर आने की राह पर फहीम खान, सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा हाईकोर्ट का रिहाई आदेश

    मेयर सुधा गुप्ता की पहल रंग लाई, जुस्को ने मानगो में शुरू कराया नालियों की सफाई अभियान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.