डिनर करते समय अचानक गिर पड़ी सिंगर टोरी केली, अस्पताल से ही फैंस को सरप्राइज दिया
हॉलीवुड सिंगर टोरी केली के फैंस लगातार चिंता में थे कि आखिर उन्हें क्या हुआ है और क्यों वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। अब उन्होंने मेडिकल एमर्जेंसी को लेकर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही फैंस से किया वादा भी निभाया है। टोरी केली ने अपनी बीमारी के बीच फैंस के लिए सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया है। उन्होंने लिखा, डॉक्टर और नर्स की निगरानी में इलाज चल रहा है।
पहले से वह बेहतर महसूस कर रही हैं।हॉलीवुड सिंगर ने बताया, ‘इस सप्ताह को लेकर कुछ और ही प्लान थे। मेरा एक गाना भी आने वाला था, जो आएगा भी। लेकिन, वह बात नहीं होगी। मेरे बुरे वक्त में मेरे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद। आपकी दुआओं का असर है कि मैं अब ठीक हो रही हूं। फिलहाल, मैं आपके लिए अपना नया गाना रिलीज कर रही हूं, ताकि आपसे किया हुआ वादा पूरा कर सकूं।’
बता दें कि ग्रैमी विजेता अमेरिकी सिंगर टोरी की तबीयत 25 जुलाई को डिनर के समय खराब हो गई थी। खाते समय वह कुर्सी से गिर गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। सिंगर के विभिन्न ऑर्गन के आसपास खून के थक्के जमा हो गए हैं, जिसका इलाज चल रहा है।

