Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंगापुर ने अमेरिकी शुल्क के प्रभाव से निपटने के लिए कार्यबल का गठन किया
    Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    सिंगापुर ने अमेरिकी शुल्क के प्रभाव से निपटने के लिए कार्यबल का गठन किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंगापुर ने अमेरिकी शुल्क के प्रभाव से निपटने के लिए कार्यबल का गठन किया

    सिंगापुर सरकार ने अमेरिका द्वारा लगाए गए व्यापक शुल्क से स्थानीय व्यवसायों और श्रमिकों में उत्पन्न अनिश्चितताओं से निपटने में मदद करने के लिए पांच मंत्रियों और श्रमिक संगठनों, व्यवसायियों और नियोक्ता समूहों के तीन प्रतिनिधियों का एक उच्च स्तरीय कार्यबल समूह गठित किया है।

    ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ की बृहस्पतिवार की खबर के मुताबिक, उपप्रधानमंत्री और व्यापार एवं उद्योग मंत्री गान किम योंग की अध्यक्षता में ‘सिंगापुर इकोनॉमिक रेजिलिएंस टास्क फोर्स’ ने बुधवार (16 अप्रैल) को अपनी पहली बैठक की। प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने अमेरिका द्वारा शुल्क की घोषणा किये जाने के बाद आठ अप्रैल को कार्यबल के गठन की घोषणा की।

    अमेरिका द्वारा शुल्क की घोषणा किये जाने से दुनिया भर के बाजारों में अस्थिरता पैदा हो गयी और इसने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर डाला। इसके अलावा, गान ने मंगलवार (15 अप्रैल) को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमीसन ग्रीर के साथ अपनी पहली बातचीत के दौरान हाल ही में लगाए गए शुल्क और उससे व्यापार पर हुए प्रभाव को लेकर भी चर्चा की।

    समाचार पत्र ने कार्यबल की पहली बैठक के बाद गान के हवाले से बताया, “हमने अपने संबंधों पर चर्चा की, हमने शुल्क को लेकर बात की और शुल्क को लेकर अपनी चिंताओं के बारे में बात की। हमने इस बात पर भी चर्चा की कि हम आगे क्या करने की योजना बना रहे हैं।”

    अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता रखने वाले सिंगापुर ने वर्तमान में आयात पर शून्य शुल्क लगाया हुआ है लेकिन पांच अप्रैल से लागू हुए शुल्क के मुताबिक, अमेरिका ने सिंगापुर पर 10 फीसदी शुल्क लगा दिया है।

    ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ के अनुसार, कार्यबल व्यवसायों और श्रमिकों को नए अवसरों का लाभ उठाने तथा उभरते आर्थिक परिदृश्य में खुद को ढालने में मदद करने के लिए दीर्घकालिक रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करेगा। इस रणनीति में समान विचारधारा वाले देशों और संगठनों के साथ साझेदारी को मजबूत बनाना और हवाई, समुद्री, व्यापार व वित्त के लिए वैश्विक केंद्र के रूप में सिंगापुर की स्थिति को बढ़ावा देना शामिल है।

    सिंगापुर ने अमेरिकी शुल्क के प्रभाव से निपटने के लिए कार्यबल का गठन किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त करने के मिशन की रीढ़ सीआरपीएफ है: शाह
    Next Article ईडी की छापेमारी के बाद ईजमाईट्रिप ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने से इनकार किया

    Related Posts

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    June 23, 2026

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    June 23, 2026

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    द बर्निंग ट्रेन बनने से बची राजेन्द्र नगर सहरसा इंटरसिटी एक्सप्रेस ,ट्रेन के इंजन से निकलने लगा धुआं , जान बचाने को लेकर कूदने लगे यात्री !

    से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को ग्रामीणों ने जूते-चप्पल की माला पहनाकर गांव में घुमाया

    कोडरमा में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती की संदिग्ध मौत, पति पर प्रताड़ना का आरोप

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.