Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईडी की छापेमारी के बाद ईजमाईट्रिप ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने से इनकार किया
    Headlines राष्ट्रीय

    ईडी की छापेमारी के बाद ईजमाईट्रिप ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने से इनकार किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईडी की छापेमारी के बाद ईजमाईट्रिप ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने से इनकार किया

    ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप ने बृहस्पतिवार को महादेव सट्टेबाजी ऐप या किसी अन्य सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के साथ किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध से इनकार किया।

    एक दिन पहले प्लेटफॉर्म के सह-संस्थापक निशांत पिट्टी के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी के बाद यह बयान आया है। ईडी ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में कई राज्यों में छापेमारी करते हुए पिट्टी के परिसरों पर छापा मारा था।

    सूत्रों ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़, अहमदाबाद, इंदौर, जयपुर, चेन्नई और ओडिशा के संबलपुर समेत 55 स्थानों पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि यह छापेमारी मामले में जुटाए गए कुछ नए साक्ष्यों के आधार पर की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में ईजमाईट्रिप के चेयरमैन 39 वर्षीय पिट्टी के परिसर और कार्यालय पर भी छापेमारी की जा रही है।

    ईजमाईट्रिप के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, “सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ईडी ने विभिन्न व्यक्तियों/कारोबारी संगठनों के 50 से अधिक परिसरों पर छापे मारे। उनमें से एक ईजमाईट्रिप परिसर भी है।

    बयान में कहा गया है, “ईजमाईट्रिप का महादेव सट्टेबाजी ऐप या किसी अन्य सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के साथ कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध नहीं है। हालांकि हम जांच के दौरान अधिकारियों के साथ सहयोग करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

    ईडी की छापेमारी के बाद ईजमाईट्रिप ने महादेव सट्टेबाजी ऐप से जुड़े होने से इनकार किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिंगापुर ने अमेरिकी शुल्क के प्रभाव से निपटने के लिए कार्यबल का गठन किया
    Next Article तमिलनाडु में भाजपा परचम फहराने को तत्पर

    Related Posts

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    August 8, 2026

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    August 8, 2026

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    युवा शक्ति बनेगी झारखंड की ताकत, युवाओं को नेतृत्व देगा आजसू : सुदेश महतो

    भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी पर छात्रों के समर्थन में उतरे सुदेश महतो, निष्पक्ष जांच की मांग

    निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है : हेमंत सोरेन

    शहीद निर्मल महतो की समाधि पर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, बोले ‘निर्मल दा के सपनों का झारखंड बनाना है’

    प्रमोद कुमार तिवारी बने इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स डेवलपमेंट फाउंडेशन के डिप्टी चेयरमैन, गुलजार सिंह को झारखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.