Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ चार दिवसीय चैती छठ का समापन,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड धर्म

    सिदगोड़ा :उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ चार दिवसीय चैती छठ का समापन,श्रद्धालुओं का उमड़ा जनसैलाब

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    जमशेदपुर लोक आस्था और सू्र्य उपासना के पर्व चैती छठ के चौथे दिन अंतिम अर्घ्य दिया गया, इस मौके पर हजारों छठव्रतधारियों ने उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। वहीं, महापर्व चैती छठ पर एक बार फिर सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में आस्था के जनसैलाब का अनुपम नजारा देखने को मिला है,

     

    सूर्य मंदिर परिसर में हजारों छठव्रती भगवान भास्कर को अर्घ्य देने छठ घाट तालाब पर पहुंचे। इस दौरान छठव्रतियों ने छठी मइया और भगवान भास्कर की आराधना की और उदयमान सूर्य को अर्घ्य दिया। सूर्यधाम परिसर में हर ओर छठी मैया की गीत सुनायी दे रही थी, इस दौरान सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों ने शिविर लगाकर श्रद्धालुओं के बीच शर्बत, शीतल पेय एवं खीर की सेवा दी। सूर्य मंदिर समिति की ओर से महापर्व चैती छठ को लेकर दोनों छठ घाट तालाबों की सुंदर साफ- सफाई कराई गई थी।

     

     

    वहीं, रंग-बिरंगी लाइटों से घाटों और फूलों से पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। वहीं सूर्य उपासना के महापर्व चैती छठ पर उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती हवन और पारण किया गया, लोक आस्था का छठ महापर्व को लेकर सूर्यधाम में भक्ति व उल्लास का वातावरण देखने को मिला, मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति के सदस्यगण मौजूद रहे।

     

     

     

    मंदिर समिति की ओर से छठव्रतियों के लिए स्वच्छता एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। मंदिर परिसर में स्थित दोनों तालाबों की साफ-सफाई के पश्चात इसमें स्वच्छ निर्मल जल भरा गया था। उन्होंने बताया कि आज सुबह में भी शिविर लगाकर गाय का कच्चा दूध, अगरबत्ती, चाय, पेयजल की सेवा प्रदान की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleMP के भिंड में बड़ा हादसा, मकान ढहने से महिला-बच्चों सहित 8 लोग दबे
    Next Article जेम्को: उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ चार दिवस चैती छठ का समापन,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.