बागबेडा में श्री श्री पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव सम्पन्न, मिथिला समाज की बड़ी भागीदारी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बागबेडा कॉलोनी स्थित विधापति परिषद परिसर में श्री श्री पार्थिव शिवलिंग पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में कोल्हान क्षेत्र के मैथिली समाज की व्यापक भागीदारी रही।

पूजनोत्सव के लिए परिषद द्वारा प्रत्येक मिथिलानी के घर में मिट्टी पहुंचाई गई, जिससे उन्होंने पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया। कुल 2,88,500 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर पूजन किया गया। इस पूजन में यजमान के रूप में अखिलेश मिश्र, अमन मिश्र, विवेकानंद झा, कीर्ति नारायण मिश्र, अमरेन्द्र लाल कर्ण, रंजीत झा (लडडू झा), संजीत झा और राजेश मिश्र शामिल हुए।

पूजन समारोह का संपादन पं. त्रिगुणानंद पाठक, पं. अशोक झा, पं. विपिन झा, पं. रतिकांत झा एवं पं. अभिमन्यु मिश्र ने किया। परिषद के सदस्य विभिन्न घरों से पार्थिव शिवलिंग को लेकर पूजन स्थल तक पहुंचे। इस अवसर पर जुस्को वर्क्स यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, रविन्द्र कुमार झा (नटटू झा), लक्ष्मण झा, अरुण कुमार झा (कलाकार), ललन चौधरी, रवींद्र कुमार मिश्र (चंदन), निलांबर चौधरी, हरि मोहन झा, उमा कांत झा समेत कई वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

पूजन समापन के बाद शंकर नाथ झा द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं और मिथिला समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने में परिषद अध्यक्ष अनुप मिश्र (ज्योति मिश्र), महासचिव अखिलेश मिश्र, शिव चंद्र झा, संयोजक गोपाल कुमार झा, नवनीत मिश्र, संजीत झा, अवधेश कुमार मिश्र, राकेश कुमार झा एवं अन्य कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


